गांजा समेत पकड़ाया उत्तर प्रदेश का व्यक्ति..अपराध किया कबूल..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नया बस स्टैण्ड से पकड़ा गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद आरीफ फिरोजाबाद थाना रामगढ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हाल फिलहाल  बजरंग चौक तालापारा में रहता है।
                  सिरगिट्टी थानेदार के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति थैले मे  गांजा रखकर ब्रिकी के लिए नया बस स्टैण्ड तिफरा में ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को आलाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर रवाना किया गकया। नया बस स्टैण्ड पहुॅचकर बताए गए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति को सफेद थैला के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ बताया। 
              जांच पड़ताल के दौरान मोहम्मद आरिफ के कब्जे से दो पैकेट में करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया। मोहम्मद आरिफ के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।  
         कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक, स.उ.नि. शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, जितेंद्र राव जाधव, अशोक कोरम एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही। 
close