सरकार का अफसरों को फरमान-विधायकों को खड़े होकर रिसीव करें,चाय नाश्ता भी कराएं

Shri Mi
2 Min Read

Yogi-Adityanath-1-620x400लखनऊ।उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी ने सरकारी अधिकारियों को एक विशेष लिस्ट सौंपकर नया आदेश दिया है। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि किसी मंत्री या विधायक के आने पर उन्हें खड़े होकर रिसीव करें। और उन्हें उच्च प्राथमिकता भी दें। खबर के अनुसार सूबे के एक मंत्री की शिकायत के बाद ये आदेश जारी किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

cfa_index_1_jpg

                  दरअसल बीते दिनों एक मंत्री ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें उच्च सम्मान नहीं दिया। इसपर उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने बीती 18 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया। इसमें राज्य के सभी उच्च अधिकारियों और पुलिस अफसरों से कहा गया कि मंत्रियों को रिसीव करने के दौरान उन्हें उच्च प्राथमिकता दें।

                  आदेश में आगे कहा गया कि अगर मंत्री आगमन के दौरान वो व्यस्त हैं तो फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दें। साथ ही जल्द फ्री होने की कोशिश करें। गौरतलब है कि आदेश में सूबे को विधायकों को भी सम्मान देने की बात कही गई हैं। इसमें मंत्रियों और विधायकों को कुर्सी से खड़े होकर उनका स्वागत करने के लिए कहा गया। अधिकारियों को सांसद, विधायकों को चाय नाश्ता कराने के लिए भी कहा गया। आदेश में ये भी कहा गया है कि विधायक, सांसद जब मीटिंग के बाद निकले तो उन्हें उच्च सुरक्षा दी जाए।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close