बड़ी खबर.पढ़ें.जिले में किसे लगाया जाएगा कोविड का पहला टीका..कहां-कहां खोला गया वैक्सीनेशन सेन्टर ..प्रधानमंत्री कब करेंगे देश को संबोधित

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— समूचे देश में प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ 16 जनवरी को कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कोवीशील्ड, कोवैक्सीन के टीके समय पर पहुंच गए है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया है। देर शाम सेन्टर पहुंचकर सीएमएचओ ने जायजा लिया। साथ ही व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया है। सीएचएमओ डॉ.प्रमोद महाजन ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री के संंबोधन के बाद जिले के सभी 6 सेन्टर में एक साथ वैक्सीनेशन का काम  शुरू हो जाएगा। सभी सेन्टरों में डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम को तैनात कर दिया गया है। विपरीत परिस्थितियों में टीम अपना काम करेगी। टीकाकरण निशुल्क होगा।
 
                   16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साढ़े दस बजे देश को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री वैेक्सीनेशन से लेकर कोविड जुड़ी जानकारियो को साझा करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोदन के साथ ही पूरे देश में एक साथ कोविड 19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में प्रदेश समेत बिलासपुर में भी वैक्सीनेशन को लेकर सारी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।
 
 जिले में कुल 6 सेन्टर में होगा टीकाकरण
       
               जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कोविड 19 टीकाकरण को लेकर ड्राई रन सफलतापूर्व क चलाया गया। शासन ने चरणबद्ध तरीके से टीका अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिले के कुल 6 सेन्टर में वैक्सीनेशन शुरू होगा। प्रत्येक सेन्टर में एक दिन में अधिकतम 100 टीका लगाने का टारगेट रखा गया है।
 
कहां कहा खोला गया सेन्टर
    
                 डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि जिल में टीकाकरण अभियान को लेकर कुल 6 सेन्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेन्टर में 100-100 लोगों के बीच टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। सेन्टर को वैक्सीन के साथ ही सूची भी दी गयी है।
 
               जिले में सिम्स, जिला अस्पताल, अपोलो, बिल्हा, मस्तूरी और में सेन्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेन्टर को मिलाकर कुल 600 लोगों को पहले दिन वैक्सीन लगाया जाना है।
 
सिम्स के पाचवें प्लोर में बनाया गया सेन्टर
 
          कोविड 19 नोडल प्रभारी डॉ.आरती पाण्डेय ने बताया कि सिम्स में पाचवें प्लोर में वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 100 वैेक्सीनेशन कराने वालों की सूची मिली है।
 
किन्हें पहले लगाया जाएगा टीका..पढ़ें पहला 6 नाम
 
              डॉ.आरती पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में फ्रन्ट वारियर्स को लगाया जाएगा। सिम्स प्रशासन ने सबसे पहले वार्ड व्याय से वैक्सीनेशन का फैसला किया है। इसमे पहला टीका सफाई कर्मचारी को लगाया जाएगा।
 
पढ़ें टीका लगवाने वालों का पहला 6 नाम
                
                 सिम्स में पहला टीका सफाई कर्मचारी रामनाथ घोष, दूसरा टीका वार्ड व्याय भुवनेश्वर कौशिक इसके बाद क्रमशः वार्ड ब्वाय लाला राम यादव, मुकेश राव ठाकरे और ओंकार नाथ यादव को लगाया जाएगा।
 
 किन चरणो लगाया जाएगा टीका
 
          सिम्स कोविड 19 नोडल प्रभारी डॉ.आरती ने बताया कि टीकारण के दौरान शासन के निर्देशों का अक्षरसः पालन किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टरों की एक्सपर्टी टीम मौजूद रहेगी। सूची के अनुसार एक एक कर प्रक्रिया का पालन करने के साथ टीकाकरण किया जाएगा।
 
                डॉ.आरती पाण्डेय ने जानकारी दी कि पूरी प्रक्रिया चार चरणों में होगी। पहले टीका लगवाने वाले को गार्ड की नजर से गुजरना होगा। वेरीफिकेशन के बाद उसका नाम दूसरे चरण कम्प्यूटर आपरेटर के सामना करना होगा। नाम दर्ज होने के वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीनेटर टीम के सामने पेश होना होगा। यहां एएनएम या स्टाफ नर्स होंगी। यहीं टीका भी लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को स्टाफ नर्स और डाक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close