Vastu Tips: चाहते हैं महादेव और शनिदेव की कृपा, तो घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये पौधा

Shri Mi
3 Min Read

Vastu for Shami plant direction: शमी के पौधे को धार्मिक और वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण पौधा माना गया है। मान्यता है कि जिस घर पर यह पौधा होता है वहां वास्तु दोष नहीं होता। साथ ही इस पौधे से भगवान शनिदेव और महादेव की कृपा भी बनी रहती है। वैसे तो हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र और पूजनीय माना गया है। इनमें पीपल, तुलसी, केला, बरगद और आंवला जैसे पेड़-पौधे शामिल हैं। इन्हीं में एक है शमी का पौधा, जिसका संबंध शनि देव और महादेव से होता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है। लेकिन इसका लाभ तभी प्राप्त होता है जब आप इसे सही विधि और सही दिशा में लगाते हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस विधि से लगाएं शमी का पौधा तभी मिलेगा लाभ

  1. शमी का पौधा लगाने से आपको इसका लाभ तभी प्राप्त होगा, जब इसे सही स्थान और दिशा में लगाया जाए।
  2. शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वारा पर लगाना सबसे शुभ माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर ऐसे लगाएं कि जब आप घर से बाहर निकलें तो पौधा आपके दाईं ओर हो। 
  3. यदि आप इस दिशा में किसी कारण पौधा न लगा पाएं। तो वास्तु में इसके उपाय के बारे में भी बताया गया है। 
  4. यदि आप इसे घर के मुख्य द्वार पर न लगा पाएं तो आप घर के छत या बालकनी में भी इसे लगा सकते हैं। 
  5. शमी के पौधे को कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
  6. शमी का पौधा लगाने के लिए दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा और ईशाण कोण को सबसे अच्छा माना गया है। इन दिशा में शमी का पौधा लगाने से ही इसका लाभ प्राप्त होता है।

शमी पौधा लगाने के लिए शुभ दिन

शमी पौधा का संबंध शनि देव से होता है। इसलिए इसे शनिवार के दिन लगाना सबसे शुभ माना गया है। इस दिन शमी का पौधा लगाने से घर पर शनि देव का प्रकोप नहीं पड़ता। साथ ही नवरात्रि के बाद विजयदशमी के दिन भी आप इस पौधे को घर पर लगा सकते हैं।

शमी के पौधे से मिलता है शिवजी का आशीर्वाद

शमी पौधे का संबंध वैसे तो शनिदेव से होता है। लेकिन जिस घर पर यह पौधा होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर पर सकारात्मकता का वास होता है। भगवान शिवजी को शमी के फूल अत्यंत प्रिय होते हैं। उनकी पूजा में शमी के फूल के चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा भगवाग गणेश को भी पूजा में शमी के पत्ते चढ़ाए जाते हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close