Venus Planet: 24 घंटे बाद शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार

Shri Mi
4 Min Read

Venus Planet Transit In Mesh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 12 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के सप्तमेष के कारक शुक्र लग्न में बैठे हुए हैं। इसलिए कुछ मामलों में यह अस्थिरता हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप क्रोधी हो सकते हैं। वहीं कुछ लोग आपको बदनाम भी कर सकते हैं। लेकिन धन में वृद्धि होगी। पैसे सेविंग भी आप कर सकेंगे। साथ ही वाणी में संयम है। नौकरी के अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं विदेश से लाभ की संभावना है। साथ ही लव लाइफ में जो परेशानियां चल रही थी, तो वो कम हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है। सरकार से पैसे की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं आपका विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में आयेश और कर्मेश हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपके सुखेश और आयेश हैं। इसलिए इस अवधि में आपको नई नौकरी के अच्छे- अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपका जो सीनियर अधिकारी से मतभेद चल रहा था वो दूर हो जाएगा। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है।साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आप धन संचय भी करेंगे। प्रशासनिक और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में फंसे हुए पैसे भी प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आलस्य से बचें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close