अमर समेत दिग्गज देंगे सरकार को घेरने का टिप्स ..बैठक में..धरना प्रदर्शन की तैयार होगी रणनीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर विधानसभा भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को शाम 5.30 बजे होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् कोरोना की दूसरी लहर में भी नवम्बर माह 2021 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए 5 किलों चॉवल भेजा जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार प्रत्येक हितग्राही को 5 किलों चॉवल वितरण नही किया जा रहा है।
 
                 विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तर की बैठकें आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए है।
 
                प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में बिल्हा, बेलतरा, कोटा, मस्तूरी विधानसभा की बैठक 1 अक्टूबर को सम्पन्न हो चुकी है। 3 अक्टूबर 2021 को बिलासपुर और तखतपुर विधानसभा की बैठक आयोजित की गयी है। 
 
                            जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की योजना अनुसार बिलासपुर विधानसभा में धरना प्रदर्शन की योजना बनाने को लेकर 3 अक्टूबर 2021 को शाम 5.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी है।
 
                 बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव और प्रदेश महामंत्री, विधायक जांजगीर नारायण चंदेल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 
close