कुलपति अरूण दिवाकर करेंगे स्वर्णिम पत्रिका का विमोचन..साथी ने बताया..अतिथियों के हाथों होगा ..दान-दाताओं और प्रतिभावन बच्चों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर….समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच का मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक का विमोचन समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। मंच के प्रदेश संगठन सचिव सुदेब दुबे साथी ने बताया कि कार्यक्रम में दानदाताओं को सम्मानित करने के अलावा छात्रवृति का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का भी सम्मान होगा।
 
        कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के प्रदेश संगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया कि सामाजिक सहयोग और सेवा में समाज में कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का विशेष स्थान है। इस बात को ध्यान में रखते हुए संगठन ने फैसला किया है कि रविवार 31 अक्टूबर को विकास मंच की मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक का 100 अंक का  विमोचन होगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को छात्रवृति का वितरण अतिथियों के हाथों किया जाएगा। इस दौरान दानदाताओं और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान होगा।
 
        मँच के प्रदेश सँगठंन सचिव ने बताया कि मँच की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मे फैसला लिया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे सरजू बगीचा आजादनगर मसानगँज स्थित  विवाह गृह ” ज्ञानम पैलेस” मे किया जाएगा।
 
                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अटल बिहार वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य पंडित अरूण दिवाकर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक शैलेष पाण्डेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अरूण साव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक आशुतोष तिवारी और सीवीआरयू के कुलसचिव गौरव शुक्ला मौजूद ऱहेंगे। 
 
           सुदेश दुबे ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के दौरान मँच के प्रदेशाध्यक्षपँ.बी.के.पान्डेय, उपाध्यक्ष पँ.गोपाल तिवारी, पँ.आदित्य त्रिपाठी, पँ. करूणाशँकर अवस्थी, प्रदेश साँस्कृतिक सचिव पँ..सँजय तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ.अमित तिवारी, पँ.सुरेन्द्र तिवारी और कार्यक्रम  सँयोजक विशेष रूप से मौजूद थे।
Share This Article
close