भारत बन्दः कहीं ट्रैक्टर तो कहीं पैदल रैली..कांग्रेसियों ने केन्द्र को जमकर घेरा..नेताओं का दावा..सफल रहा बन्द

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—अखिल भारतीय किसान महा संघ के आव्हान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर बन्द का आयोजन किया गया। जिले के स्थानीय नेता  सुबह नेहरू चौक में एकत्रित हुए। जय जवान – जय किसान के साथ कांग्रेसियों ने भारत बन्द को सफल बनाने अलग अलग समूह में बंटकर शहर का भ्रमण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ,विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक् षनरेंद्र बोलर ,महेश दुबे क,शहर ब्लाक अध्यक्ष 2 अरविन्द शुक्ला ने जगह जगह भाषण वाजी के दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा। 
 
               रैली के पहले सभी कांग्रेसी नेहरू चौक नेहरू चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी नेता सदर बाजार, गोल बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, पुराना हाई कोर्ट, शिव टाकीज, पुराना बस स्टैंड होते हुए सत्यम चौक पहुंचे। नेहरुचौक में शहर अध्यक्ष  प्रमोद नायक ,गोल  बाजार में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गांधी चौक में पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेई और पुराना बस स्टैंड में महापौर रामशरण यादव ,महेश दुबे और नरेंद्र बोलर समेत अरविन्द ने सम्बोधित किया।
 
                           कांग्रेस ने बन्द को समर्थन देने के लिए  समस्त व्यापारी बन्धुओ का , व्यवसायिक संगठनों के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। केन्द्र सरकार की तीनों कृषि बिल को काला कानून बताया।  कांग्रेस ने बन्द को सफल बनाने क्षेत्रवार रैली निकालकर परसदा, सकरी,तिफरा, सरकंडा, सिरगिट्टी, मोपका, राज किशोर नगर आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। बन्द को सफल बनाने प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर राम शहर यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरुद्दीन,पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ऋषि पांडेय, देवेंद्र सिंह (बाटू)), धर्मेश शर्मा,तैय्यब हुसैन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, अजय यादव, अनिता लवहातरे,   पार्षद एवं एम आई सी सदस्य राजेश शुक्ला,मनीष गरेवाल, भरत कश्यप ,सीताराम जायसवाल, बजरंग बंजारे, जुगल किशोर गोयल,रमा शंकर बघेल,शैलेन्द्र जायसवाल,स्वर्णा शुक्ला,सीमा घृतेश, अमित भरते,सुरेश टण्डन,पुष्पेंद्र साहू,रवि साहू,सूरज मरकाम,सुबोध केशरी, गायत्री साहू,नम्रता भास्कर यादव,अब्दुल इब्राहिम,भास्कर यादव,परदेशी राज ,साखन दर्वे,अमित सिंह,राम प्रकाश साहू,साईं भास्कर,अशोक भंडारी,समीर अहमद,भरत जुरयानी,ज्योति,अर्जुन सिंह, विक्की आहूजा,भावेंद्र गंगोत्री,रणजीत सिंह,राकेश हंस,मोती ठारवानी, राकेश सिंह,कमलेश दुबे,राज कुमार यादव,शिल्पी तिवारी ,चित्रलेखा कांस्कार,सन्ध्या तिवारी, शहज़ादी कुरैशी,आशा पांडेय,बद्री यादव,अखिलेश बाजपेयी,अज़रा खान,विनय जांगड़े,मिथलेश सेंदरी,श्याम लाल चंदानी, सरिता शर्मा,किरण कश्यप,जावेद मेमन,गणेश रजक, दिलीप पाटिल, नसीम खान,अजय काले,पूना  कश्यप,पुष्पेंद्र मिश्रा,सूर्यमणि त्रिपाठी,वैभव तिवारी ने भाग लियाष।
 
कांग्रेसियों की टैक्टर रैली
 
       बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ,किसान विरोधी बिल के विरोध में,भारत बंद को सफल बनाने महापौर रामशरण यादव,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक, निगम सभापति शेख नजरुदीन ने ट्रैक्टर पर सवार होकर शहर भ्रमण किया। व्यापारियों और आम जनता से किसान हित में बन्द का समर्थन मांगा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में भी भारत बन्द को सफल बनाने कांग्रेसियों ने रैली निकाली। रैली में पदाधिकारियों के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं ने बन्द को सफल बनाने शक्ति का प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस 2 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बन्द को सफल बनाए जाने को लेकर बिलासपुर की जनता को साधुवाद भी दिया।

close