पीड़ित पिता की गुहार..विधायक ने कहा..आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा..गृहमंत्री और IG से चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— शहर में सीएम प्रवास के दिन तालापारा क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला धीरे धीरे गरमता जा रहा है। हत्या का आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़ित परिजनों ने नगर विधायक से मिलकर आरोपी को जल्द से जल्द से गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रदेश के गृहमंत्री और आईजी से फोन पर चर्चा कर हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को दुहराया है। 
 
                                  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को नवीन महादेव की हत्या का मामला प्रशासनिक हलकों से निकलकर राजनीति के दरवाजे तक पहुंच गया है।  मृतक के पिता संतोष महादेव ने विधायक शैलेश पाण्डेय से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि मासूम बेटे और साथी पर जानलेवा हमला किया गया है। बेटा इस दुनिया में रहा नहीं। लेकिन आरोपी वसीम खान आजाद घूम रहा है।
 
                जानकारी देते चलें कि 25 फरवरी को कुछ लोगों ने तालापारा स्थित गार्डन में नवीन पर चाकू से हमला किया। नवीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के बाद पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान बताया गया कि मामले में वसीम का भी शामिल है।
 
विधायक ने कहा..दोषी पर होगी कार्रवाई
 
              नगर विधायक ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मासूम की हत्या को लेकर उन्हें दुख है। घायल नाबालिग की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। पाण्डेय ने पीड़ित के सामने ही गृहमंत्री से बातचीत कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। गृहमंत्री ने पीड़ितों को न्याय मिलने  का आश्वासन दिया। विधायक ने इस दौरान  आईजी रतन लाल डांगी से बातचीत कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।
 
 
close