VIDEO-नेता प्रतिपक्ष धरमलाल का सीएम से बड़ा सवाल..पिता के बयान पर कब देंगे स्पष्टीकरण.. पुरंदेश्वरी नहीं मांगेगी माफी..अब तो सामने आ ही गया कांग्रेसियों को चाल,चरित्र,चेहरा..देखें वीडियो

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पुरन्देश्वरी माफी नहीं मांगेगी..उन्होने कुछ गलत नहीें गया है। और ना ही उनकी किसी के प्रति गलत भावना ही है। उन्हे भाषा समस्या है। उन्होेने जिन उद्द्शेयों को लेकर बातें कहीं..सब सही है। चाहे तो वीडियों देख सकते हैं। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपना इतिहास झांके..उन्होंने किसी को दस्यु सुन्दरी, किसी को चाय वाला और ना जाने अपमानित करने के लिए क्या-क्या नहीं बयान दिया। दरअसल कांग्रेस सरकार ने अपनी असपलताओं को छिपाने के लिए बयान को लेकर षड़यंत्र रचा है। कहीं किसी छत्तीसगढ़िया का अपमान नहीं हुआ है। अपमान  तो प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री कर रहे हैं। सवाल है कि क्या मुख्यमंत्री अपने पिता के दिए बयान पर कोई प्रतिक्रिया देंगे। या माफी मांगेगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के बयान का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कोशिक पत्रकार वार्ता कर बचाव किया। धरमलाल कौशिक ने कहा..सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है। सवाल जवाब के दौरान धरमलाल ने बताया कि कांग्रेस को थोड़ा अपने इतिहास पर गौर करना चाहिए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक गुरू दिग्गिविजय सिंह, मणिशंकर अय्यर, अभिषेक मनु सिंघवी, सज्जन कुमार ने भाजपा नेताओं पर क्या क्या बयान नहीं दिया। कभी चाय वाला. तो कभी दस्यु सुन्दरी, कभी ओसामा जी..तो कभी अभद्र टिप्पणी की है। 

                                दरअसल पुरंदेश्वरी ने जो कहा..सब सही कहा है। उनके साथ भाषा समस्या है। उनकी भावनाएं पवित्र हैं।  माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। धऱमलाल ने सवाल किया कि एक वर्ण के खिलाफ नन्दकुमार बघेल की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री कब स्पष्टीकरण देंगे। बताएं उनकी भावनाएं साफ हैं या नहीं। कांग्रेस राज्य में प्रदेश की समरसता टूट रही है। यह सुनियोजित साजिश है।

                      एक तरफ 27 प्रतिशत आरक्षण की बात करते हैं तो दूसरी तरफ हाईकोर्ट में खिलाफ जाने वाले को कबीर शोध पीठ का अध्यक्ष बना दिया जाता है। कांग्रेस का चाल चरित्र चेहरा अब सबके सामने हैं।

            उन्होने दुहराया कि पुरंदेश्वरी ने कहीं भी किसी छत्तीसगढिया या किसानों का अपमान नहीं किया है। दरअसल जनता का ध्यान सरकार की असफलता से हटाने के लिए बयान को मुद्दा बनाया गया है। किसान खाद पानी बिजली के लिए परेशान हैं।

             सवाल जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय कांग्रेस में भूचाल है। विधायक कद्दावर नेता पर हत्या का आरोप लगा रहा है। विधानसभा में मंत्री का मंत्री के खिलाफ साजिश रची गयी। मंत्रेी सदन छोड़कर जा रहा है। अब तो पद के लिए भूचाल मचा हुआ है।

               पत्रकार वार्ता में धरमलाल के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक, बेलतरा विधायक,जिला भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री मौजद थे।

Share This Article
close