महिला आयोग अध्यक्ष ने किरणमयी ने बताया..नाम गोपनीय रखेंगे..कोई जानकारी तो दे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर….महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज जल संसाधन विभाग स्थित प्रार्थना सभा में जनसुवाई कार्यक्रम में शिरकत किया। अध्यक्ष ने बताया  कि बिलासपुर में कुल मानव तस्करी का मामला सामने आया है। रायपुर में पुलिस और आयोग की संयुक्त बैठक होगी। लोगों को महिला संबधित अपराध और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।  प्रार्थना सभा में महिला आयोग की जनसुनवाई हुई। चैयरमैन किरणमयी नायक ने बताया कि 129 वीं जनसुनवाई में बिलासपुर के 34 और मुंगेली के 2 मामलों को मिलाकर कुल 36 मामलों की सुनवाई हुई। 11 प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। चार मामलों को रायपुर के लिए स्थानांतरित किया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

        सवाल जवाब के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि यह सच है कि जानकारी नहीं होने की वजह से ज्यादातर मामले समय खराब करने वाले होते है। लेकिन आवेदिका इस बात को समझने को तैयार नहीं है। सुनवाई के दौरान छिपायी गयी जानकारी सामने आ ही जाती है। मामले निरस्त कर दिया जाता है। महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि समय की बरबादी से बचने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता  अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को महिला आय़ोग की कार्यप्रणाली से लेकर आवेदन करने की जानकारी समेत कई अन्य प्रकार की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। चैयरमैन नायक ने बताया कि फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

             रेप पीड़िता को आर्थिक सहयोग के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते है के सवाल पर महिला आयोग चैयरमैन ने बताया कि ऐसा संभव हो सकता है। हमने हमेशा कहा है कि कोई मामले में महिला आयोग से शिकायत करे। यदि कोई उदाहरण है तो सामने आए या आवेदन करे। हम गोपनीयता का पालन करेंगे। श्रीमती नायक ने कहा कि रेप पीड़िता को न्याय दिलाना हमाारी जिम्मेदारी है। इसके लिए पूरे प्रदेश में बैठक संभव नहीं है। पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा कि हम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जानकारी मांगेगे।

            इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने रायपुर में संयुक्त कार्यशाला आयोजन की बात कही है। कार्यक्रम में पुलिस और सायबर का संयुक्त प्रयास होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में किरण मयी नायक ने बताया कि अब तक कुल 129 जनसुनवाई हो चुकी है। कुल 2936 मामलों को सुना गया है। 900 मामले निराकृत हुए है।

            मानव तस्करी के सवाल पर किरणमयी नायक ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने आकड़ा मांगा है। आयोग ने सभी जिलों को आंकड़ा भेजने को कहा है। कुल 13 जिलों का आंकड़ा मिल गया है। बिलासपुर में जनवरी से अगस्त 22 के बीच कुल 7 मानव तस्करी का मामला सामने आया है। 5 मामले कोर्ट में है। इसमें 363, 370, 508,366 का मामला है।

close