videoः भाजपा पार्षदों का उग्र प्रदर्शन..विधानी ने कहा..निगम में जड़ देंगे ताला..बस देखते रहिए .बोले आयुक्त.प्रक्रिया में होगा आवास का आवंटन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा पार्षदो ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के साथ निगम कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। यदि गरीबों को आवास नहीं दिया जाता है भाजपा पार्षद मिलकर निगम में ताला लगा देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       निगम नेता प्रतिपक्ष भाजपा पार्षद अशोक विधानी, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी की अगुवाई में पार्षदों ने निगम कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान निगम और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भरने वालों ने भी हिस्सा लिया।

ताला जड़ देंगे..विधानी

                                   अशोक विधानी ने बताया कि आवास योजना के तहत विस्थापितों को अभी तक मात्र 1500 मकान का ही आवंटन किया गया है। जहां भी गरीबों को मकान दिया गया है। मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। कहीं पानी नहीं…तो कहीं बिजली नहीं..सड़क नाली का अता पता नहीं है।विधानी ने बताया कि मकान उन्ही को दिया जा रहा है। जो अधिकारियों को खुश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम 31 पार्षद हैं। जरूरत पड़ी तो निगम में ताला भी जड़ देंगे। बस आप देखते रहिए।

सरकार के पास पैसा नहीं–विजय

                भाजपा नेता विजय ताम्रकार ने बताया कि सरकार के पास पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केन्द्र ने पचास प्रतिशत राशि का भुगतान किया है। रूपया अभी भी जमा है। लेकिन राज्य सरकार के पास पचास प्रतिशत भी राशि नहीं है। जब तक आवास नहीं दिया जाता है..भाजपा कार्यकर्ता उग्र से उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं।

2500 मकानों का आवंटन..अजय त्रिपाठी

                      मामले में निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत आवास का वितरण किया जाना है। निगम के पास पर्याप्त आवास है। निगम ने कुछ बैंकों से एमओयू किया है। हमारा प्रयास है कि गरीबों को कम व्याज  और आसान किश्तों में आवास मिले।  बैंकों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही 2500 मकानों का लाटरी सिस्टम से प्रक्रिया के तहत आवास का आवंटन किया जाएगा।

close