VIDEOः भाजाप नेता ने कहा..परिवार राज ने किया महापुरूषों का अपमान..मोदी ने किया याद.. 43 साल बाद बाबा साहब को मिला भारत रत्न

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–पूर्व महापौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर राय ने बताया कि आजादी के बाब एक परिवार के राज में महापुरूषों का अपमान किया गया। 43 साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से  बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। संविधान निर्माता बाबा साहब के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक संविधान पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा साहब के योगदान को  याद करने के साथ ही अनेक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के साथ पूर्व महापौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर राय ने संवाद किया। किशोर ने बताया कि भारत सरकार ने पूरे देश में संविधान निर्माता बाबा साहेब की याद में संविधान दिवस मनाया जाएगा। 26 नवम्बर को पहली भारत के कुछ संवैधानिक प्रावधानों को अपनाया गया।

            किशोर राय ने बताया कि आजादी के बाद एक परिवार विशेष का राज होने के कारण महापुरूषों के योगदान को किनारे कर दिया गया। बाबा साबेब के अथक मेहनत और विशेष प्रयास से भारत का संविधान तैयार हुआ। 43 साल तक बाबा साहेब के योगदान को याद  नहीं किया गया। साल 2015 में प्रधानमंत्री के प्रयास से बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

                     किशोर ने कहा कि संविधान दिवस पखवाड़ा 26 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान मण्डल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अनुसूचित जाति विंग के जिला अध्यक्ष सूर्या ने बताया कि पांच नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर आएंगे। उनकी उपस्थिति में संभाग स्तरीय विशेष  कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

close