VIDEO:मैच जीतने के बाद बेटी जीवा के साथ मस्ती करते दिखे महेंद्र सिंह धोनी,तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Shri Mi
2 Min Read

मुंबई-आईपीएल 2018 अब अंतिम पड़ाव पर है। रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्के के साथ जीत हासिल की। मैच जीतने के बाद धोनी बेटी जीवा के साथ मैदान में मस्ती करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।धोनी मैदान में जीवा के साथ खेल रहे थे। एक बार फिर फैंस को उनका ‘पापा’ का अवतार देखने को मिला। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी दीपक चहर भी जीवा के साथ मस्ती करते दिखे।

Join Our WhatsApp Group Join Now


बता दें कि जीवा धोनी अपनी मॉम साक्षी के साथ अक्सर पापा का मैच देखने स्टेडियम आती हैं।इसके पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धोनी ड्रायर से बेटी जीवा के बाल सुखा रहे थे।

Gud night everyone ??? @mahi7781 @zivasinghdhoni006 #love #ziva #mahi

A post shared by M S Dhoni (@mahi_fanclub_7781) on


इंटरनेट पर जीवा की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close