VIDEO:श्री राम केयर अस्पताल गैंगरेप : शिनाख्त परेड के लिए आरोपियों को लेकर अपोलो पहुंची पुलिस

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।शहर के श्री राम केयर अस्पताल में पिछले महीने हुए कथित गैंगरेप मामले में शिनाख्त परेड लिए आरोपियों को लेकर पुलिस शनिवार की सुबह अपोलो अस्पताल पहुंची । जहां पीड़िता भर्ती है। शुक्रवार की रात खबर मिली थी कि पीड़िता का मजिस्टेरियल बयान कराया गया है। जिसमें पीड़िता ने रेप की पुष्टि की है। इस बयान के आधार पर पुलिस शिनाख्त परेड के लिए आरोपियों को लेकर अपोलो पहुंची है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये  

Join Our WhatsApp Group Join Now

बताते चलें कि दो सप्ताह पहले शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती को 18 मई को गंभीर हालत में श्रीरामकेयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।  दो दिन बाद उसकी हालत में सुधार देखने को मिला। लेकिन 22 मई को यकायक लड़की की हालत खराब हो गयी। इस बीच होश आते ही उसने इशारे से अपने पिता माता को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। एक कागज में लिखकर बताया कि 21 की  रात को अस्पताल के दो वार्ड व्याय ने  रेप किया है। युवती ने अपनी मां के हाथ में भई लिखकर रेप की जानकारी दी।

पीड़िता से रेप की खबर के बाद पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के हाथों लिखी चिठ्ठी को पिता ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी लड़की के साथ श्रीराम केयर के दो वार्ड व्याय ने 21 मई की रात्रि को गैंग रेप किया है। इसके बाद मामला मीडिया में उछला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कलेक्टर और रेंज आईजी को जांच का आदेश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो दिनों तक लगातार बयान लेने का प्रयास किया। लेकिन लड़की की हालत बिगड़ती ही गयी। स्थानीय विधायक शैलेश पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, कांग्रेस नेता पंकज सिंह और मोनू अवस्थी के प्रयास से पीड़ितों को रेफर किए जाने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

             करीब दो सप्ताह तक ल़ड़की बोलने की स्थिति में नहीं थी। इस दौरान पुलिस बयान लेने का प्रयास करती रही। शुक्रवार को लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए लड़की का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज किया गया। शिनाख्ति के बाद बन्द लिफाफे में रिपोर्ट को सिविल लाइन थाना के हवाले कर दिया गया। 

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close