[wds id=”13″]
रायपुर।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विडियो संदेश जारी कर होली की बधाई दी है।भूपेश ने कहा कि आपकी ताकत से बनी कॉंग्रेस कि सरकार ग्रामीण व्यवस्था से व सामाजिक विकास के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ चुकी है।आपके सपनों का सुखद और समृद्ध छत्तीसगढ़ समस्त खुशरंगों के साथ आकार लेने जा रहा है।एक बार पुनः आप सभी प्रदेश वासियो को होली की बधाई और शुभकामनाएँ।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
बता दे कि बुधवार को रायपुर प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया।जिसमे सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए,कार्यक्रम की गरिमा देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने ने भी मंच से होली के अवसर पर चंद लाइन गुनगुनाई.इस दौरान भूपेश बघेल ने सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम सदभाव और आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे सभी को मिलजुलकर प्यार से मनाना चाहिये।
समस्त प्रदेशवासियों को होली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। होली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का रंग घोल दे।#HappyHoli pic.twitter.com/KqSyA7Frtu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 21, 2019
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी होली की बधाई दी।अपने बधाई संदेश मे डॉ रमन ने लिखा कि समाज में समानता के रंग भरने वाले होली के इस पर्व पर अबीर व रंगों से सराबोर हमारे देश में उत्साह एवं हर घर में प्रसन्नता प्रवाहित हो। आप सभी को सुरक्षित एवं स्वच्छतापूर्ण होली पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएँ। भगवान कृष्ण-कन्हैया हमारी मातृभूमि पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखें। #HoliHai
समाज में समानता के रंग भरने वाले होली के इस पर्व पर अबीर व रंगों से सराबोर हमारे देश में उत्साह एवं हर घर में प्रसन्नता प्रवाहित हो। आप सभी को सुरक्षित एवं स्वच्छतापूर्ण होली पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएँ। भगवान कृष्ण-कन्हैया हमारी मातृभूमि पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखें। #HoliHai pic.twitter.com/xK8uYEetst
— Chowkidar Dr Raman Singh (@drramansingh) March 21, 2019