VIDEO-3 थाना,9 चोरी,7 लाख का सामान बरामद..सरगना के साथ अन्तरजिला चोर पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने अन्तरजिला चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तीन थानों में 9 मामला दर्ज है। सरगना भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से सोना चांदी,लैपटाप, मोटरसायकल समेत 7 लाख का सामान बरामद किया गया है।एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश में चोरी  के मामलों के आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया गया। लगातार हो रही चोरियों पर नजर रखने मुखबीरों को भी दिशा निर्देश दिया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मंगला चौक के पास चोरी की सम्पत्ति बेचने के फिराक में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शनिप रात्रे की अगुवाई में बताए गए संदेही की घेराबन्दी की गयी। हिरासत में लेकर संदेही से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम श्रीजन शर्मा बताया। आरोपी ने बताया कि 10-11 महीने पहले स्वास्तिक विहार कालोनी खमतराई सरकन्डा स्थित सूने मकान का ताला तोड़ा। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर को पार किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              इसी तरह करीब 5-6 महीने पहले कृष्णा विहार कोनी में भी घर का ताला तोड़कर लैपटाप, चांदी के जेवर को पार किया। एक मैस्ट्रो गाड़ी की चोरी की। अप्रैल में बंधवापारा सरकण्डा में जांजी तालाब के पास रोड किनारे खड़ी अपाचे गाड़ी पर भी हाथ साफ किया। मई महीने में लाकडाउन के दौरान दीनदयाल कालोनी मंगला स्थित सूने घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चांदी के जेवर के अलावा स्कूटी पर हाथ साफ किया।

                         उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि जून में खमतराई में नहर किनारे स्थित एक मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवर की चोरी की। साथ ही लैपटाप और एक होन्डा  मोटरसायकल को पार किया। कुछ दिन बाद गंगानगर सिविल लाइन में एक घर को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर करीब 34 रूपयों के अलावा 3 मोबाइल और सोने चांदी की जेवर पर हाथ साफ किया।

          एडिश्नल एसपी ने बताया कि आरोपियों ने गंगानगर में चोरी के कुछ दिनों बाद ही मंगला स्थित महर्षि स्कूल के पास एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर की चोरी की। मध्यनगरी चौक के पास से एक मेस्ट्रो को पार किया।

          आरोपी श्रीजन ने बताया कि चोरी किए गए सोने चांदी के कुछ जेवर लैपटाप और मोटरसायकल स्कूटी को बरतोरी निवासी ओमप्रकाश बंजारे और  रामेश्वर बंजारे को बेच दिया। उमेश कश्यप ने बताया कि कबूलनामा के बाद आरोपी श्रीजन, ओमप्रकाश बंजारे और रामेश्वर बंजारे के पास से चोरी के सामानों को कब्जे में लिया गया।उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि श्रीजन शर्मा और रामेश्वर बंजारे रायपुर के रहने वाले हैं। आरोपी ओमप्रकाश बंजारे बरतोरी का निवासी है। रायपुर से दोनो आरोपी चोरी करने बिलासपुर आते थे। ओमप्रकाश की सूचना पर घरों को मिलकर निशाना बनाते थे।

Share This Article
close