VIDEO-फरार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार ..कामठी में पकड़ाया ठारवानी..ऐसे आया कब्जे में

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से गाली गलौच करने और कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोपी रेलवे क्षेत्र ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर पुलिस ने एक सप्ताह से फरार कांग्रेस नेता मोती ठारवानी को नागपुर में पकड़ा है। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने भी पकड़े जाने की पुष्टि की है। आरोपी को लेकर पुलिस जल्द ही बिलासपुर पहुंचने वाली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से गाली गलौच और धमकी देने वाले आरोपी ब्लाक कांग्रेस नेता मोती ठारवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले मोती ठारवानी ने श्रीकांत वर्मा मार्ग पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक रजक से बदसलुकी किया था। रसूख दिखाकर मोती ठारवानी ने आरक्षक को नौकरी से निकलवाने के अलावा देख लेनी की धमकी भी दिया था। कांग्रेस नेता ने आरक्षक की मोबाल को भी छीना। 

               मामले में आरक्षक ने तोरवा थाना में अपराध दर्ज कराया। गिरफ्तारी से बचने मोती ठारवानी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की लगातार पीछा कर रही थी। वही मोती ठारवानी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पुलिस को कभी गोंदिया तो कभी भंडारा में होने की जानकारी मिल रही थी। 

              बावजूद इसके बिलासपुर पुलिस लगातार पीछा करती रही। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी समय नागपुर में छिपा  है। देर रात पुलिस नागपुर स्थित बताए गए ठिकाने पर पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। ठारवानी के परिचितों ने दबाव डालने के बाद बताया कि वह वह कामठी में छिपा है। खबर लगते ही पुलिस कामठी पहुंच गयी। घेराबन्दी कर आरोपी मोती ठारवानी को गिरफ्तार किया गया। 

 पुलिस कप्तान से गिरफ्तारी की पुष्टि

                  पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बिलासपुर पहुंचने वाला है। बिलासपुर पहुंचने के बाद पूछताछ की कार्रवाई होगी। इसके बाद उचित कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

 

close