VIDEO-अपर कलेक्टर की फिसली जुबान,गाली सुन भड़के शिक्षक,कहा..शिक्षकों का हुआ अपमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—सरगुजा अपर कलेक्टर की जुबान क्या फिसली कि सोशल मीडिया में बवंडर आ गया। और देखते ही देखते व्याख्याता संघ ने मोर्चा खोल दिया। व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि कहने को तो शिक्षक राष्ट्रनिर्माता है। लेकिन उनके साथ अधिकारियों का व्यहवार दो कौड़ी का होता है। अपर कलेक्टर को माफी मांगनी चाहिए।
             काउंसलिंग में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले सरगुजा अपर कलेक्टर के खिलाफ शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। अपर कलेक्टर तनुजा सलाम के व्यवहार की संगठन ने घोर निंदा की है।
             छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव वर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि उच्च स्तर केअधिकारियों से ऐसे व्यवहार की उम्मीद कभी नहीं रहती है। डांट फटकार नौकरी का हिस्सा है। लेकिन गाली गलौच का प्रयोग किसी भी सूरत में उचित नहीं है। 
                   राकेश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली कि सरगुजा जिले के मैनपाट नर्मदापुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग कराने के अपर कलेक्टर सरगुजा तनुजा सलाम पहुँची। काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया । सके कारण वहां पर उपस्थित सभी शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंची है।
                 अपर कलेक्टर ने एक शिक्षक के खिलाफ डांट फटकार के दौरान अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है। अपर कलेक्टर के बिगड़े बोल से शिक्षक अपने आप को दीन हीन समझने को मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ अपर कलेक्टर के बोल की घोर निंदा करता है।
               राकेश शर्मा ने बताया कि हम अपेक्षा करते हैं कि कि अधिकारी शिक्षकों के प्रति सम्मानित भाषा का प्रयोग करें। जिस तरह अधिकारी शासन के कार्य को संपादित कर रहे हैं उसी तरह राष्ट्र निर्माता शिक्षक भी निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय है।
             संघ के  प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव वर्मा जितेंद्र शुक्ला गोवर्धन झा अभय मिश्रा लखन लाल साहू  के के शर्मा सुरेश अवस्थी  अरुण साहू राघवेंद्र मिश्रा हितेश दीवान , एम सी राय , रामचन्द्र नामदेव , नरेन्द पर्वत  नीरज वर्मा , सजय चन्द्राकर , वेद राम पात्रे , प्रदीप शर्मा  रमाकांत पांडे , रमाकांत पांडे   , माधो सिंग , राजेश पांडे , अनंत कुमार साहू सहित अन्य ने इस घटना  निंदा की है।
close