शिक्षा सचिव के बाद अब इस वीडियो ने मचाया तहलका,आत्मानन्द स्कूल प्राचार्य ने महिला अधिकारी से कहा-औकात क्या है.अधिकारियों तक पहुंची शिकायत,शिक्षकों ने बताया अनुचित व्यवहार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
जांजगीर—जिला प्रशासन के नाक के नीचे मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आत्मानंद स्कूल से प्राचार्य का एक वीडियो पिछले 72 घंटों से जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो ठीक उसी तरह से वायरल हो रहा है जैसे कुछ दिनो पहले शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला का वीडियो वायरल हो रहा था। बहरहाल जांजगीर से वायरल विडियो की जानकारी कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा तक पहुंच गयी है। पी़डिता ने  संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर शिक्षक वर्ग में प्राचार्य की हेकड़ी को लेकर जमकर आक्रोश है। शिक्षक नेता संजय शर्मा ने बताया कि महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार अनुचित है। 

वीडियो ने मचाया तहलका

Join Our WhatsApp Group Join Now
            स्कूल शिक्षा विभाग में भर्राशाही पर नकेल कसना आला अधिकारियों के लिए दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। , मैदानी अमले पर कसावट के नाम पर हो रहे सवाल-जवाब और कसावट की पहल से एकेडमिक संवर्ग काफी दबाव महसूस कर रहा है। खुलेआम लड़ाई झगड़े का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को  जिला जांजगीर के मालखरौदा ब्लॉक में मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानद स्कूल से सामने आया है। प्राचार्य भारती ने पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान बैठक में पैरेन्टस बनकर पहुंची एबीईओ को जमकर फटकारा। दरअसल महिला अधिकारी ने उसका भी बच्चा आत्मानन्द स्कूल का छात्र है। उसे मारा पीटा गया है। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। आखिर मारपीट की वजह क्या है।

प्राचार्य गरजते रहे..महिला गिडिगिड़ाती रही

                इतना सुनते ही प्राचार्य भारती भड़क गए। उन्होने महिला अधिकारी को जमकर भला बुरा कहा। इस दौारन प्राचार्य भारती अपना आपा खो बैठे। उन्होने दुर्व्यवहार के साथ महिला अधिकारी को औकात दिखाना शुरू कर दिया। मजेदार बात है कि महिला अधिकारी इस दौरान सिर्फ गिड़गिड़ाती रही। लेकिन प्राचार्य बाज नहीं आए। मामले को व्यक्तिगत स्तर तक लेकर चले गए।

कलेक्टर तक पहुंचा मामला

          मामला नए जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा तक पहुंच गया है। स्कूल शिक्षा में पदस्थ एबीईओ पुष्पा दिवाकर ने बताया कि पेरेंट्स मीट में आई थी। स्कूल में बच्चे को चोट लगने का कारण पूछा। इसके बाद प्राचार्य भड़क गए। और उस उन्होने जमकर भला बुरा कहा। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस दौरान वह केवल निवेदन करती रही।बावजूद इसके प्राचार्य इलजाम लगाने से बाज नहीं आए। और आरोप लगाते लगाते परिवार तक पहुंच गए।
एबीईओ संगठन ने कहा..करेंगे सीएम से शिकात।
           एबीईओ संघ के प्रादेशिक पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में लाने की बातें कही है। अधिकारी संघ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिसिंपल सचिव ने भी शिक्षको का फटकारा था। बैठक के दौारन उन्होने शिक्षको को निकम्मा तक कहा। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में आलोक शुक्ला की जमकर किरकिरी हुई।

उचित कार्रवाई की जरूरत..संजय

              महिला अधिकारी के साथ दुर्र्वयवहार को लेकर शिक्षक नेता संजय शर्मा ने खेद जाहिर किया है। उन्होने कहा कि प्राचार्य का व्यवहार पूरी तरह से गलत है। प्राचार्य की भाषा भी अशिष्ट है। हमारी मांग है कि प्राचार्य के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई हो।
अब कार्रवाई का इंतजार
           बहरहाल प्राचार्य और एबीईओ के बीच कहासुनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो कलेक्टर तक पहुंच चुकी है। महिला अधिकारी ने संयुक्त संचालक को लिखित शिकायत कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि महिला को अधिकार मिलता भी या नहीं। क्योंकि शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला के विडियो वायरल होनेऔर प्रदेश व्यापी प्रतिक्रिया के बाद भी शासन प्रशासन ने अभी तक चुप्पी साथ रखा है।
close