VIDEO-हड़ताल पर बोले कृषि मंत्री..जल्द लौटेंगे कर्मचारी ..औकात पर पूर्व मंत्री को दिया सलाह..पहले बिलासपुर में उपस्थिति दर्ज कराएं..बताएं- 15 साल क्यों नही बजी चुटकी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— कृषि,पंचायत और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा..हड़ताल पर गए कर्मचारी जल्द ही वापस लौटेंगे। भाजपा में हिम्मत नहीं है। यदि चुटकी बजाने से नक्सल समस्या खत्म हो जाएगी..तो फिर 15 साल चुटकी क्यों नहीं बजाया। क्यों नक्सलियों ने नर संहार किया। सवाल जवा के दौरान रविन्द्र चौबे ने कहा कि औकात का ढिंढोरा पीटने वाले अमर अग्रवाल पहले बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दिखाएं..फिर औकात की बात करें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के कृषि, जलसंसाधन और पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। मंत्री ने झारखण्ड के विधायकों का छ्त्तीसगढ़ में होने के सवाल पर कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार  राज्यों के सरकार को अस्थित कर रही है। झारखण्ड के पहले महाराष्ट्र में क्या हुआ सबको मालूम है। यदि कोई अपने विधायकों को सुरक्षित रखता है तो इसमें बुराई क्या है। क्या छत्तीसगढ़ सरकार को भी अस्थिर कर रहे हैं। चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की इसकी कल्पना भी ना करे। हम 71 के बहुमत से सरकार चला रहे हैं। जिस तरह से भूपेश सरकार चल रही है। आगामी चुनाव में हम 75 से अधिक सीट पाएँगे।

                               क्या चुटकी में नक्सल समस्या खत्म हो रही है। मंत्री ने बताया कि केन्द्र के गृहमंत्री का कुछ मीनटों में दो बयान समझ से परे है। एक जगह कहते हैं कि हम और भूपेश मिलकर नक्सल समस्या को खत्म कर देंगे। कुछ मिनटो बाद अमित शाह का बयान आता है कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही चुटकी में नक्सल समस्या खत्म कर देंगे।

                  मंत्री चौबे ने कहा कि पन्द्रह साल राज्य में भाजपा की रमन सरकार थी। फिर चुटकी क्यों नही बजी। सवाल उठता है कि फिर बस्तर में रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों तक नक्सलियों की समान्तर सरकार चल रही थी। नेशनल हाइवे से दो किलोमीटर दायरे में कोई आ जा नहीं सकता था। सारकेगुड़ा में 74 जवानों की हत्या हुई। मदनवाड़ा में आईपीएस चौबे समेत 19 जवानों को नक्सलियों ने मारा। झीरम में कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गयी। 32  लोगों का जनसंहार हुआ। इसका जवाब अमित शाह क्या दे पाएंगे। 

              मंत्री ने दुहराया कि पन्द्रह साल बस्तर में नक्सलियों की समान्तर सरकार चली। आज नक्सली प्रदेश के अबूझमाड़, नारायणपुर और ओरछा के कुछ भागों में सिमटकर रह गए हैं। भूपेश सरकार जल्द ही नक्सल समस्या को खत्म करेगी।

                            कर्मचारी हड़ताल से कब लौट रहे हैं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटेंगे। औकात के सवाल पर रविन्द्र चौबे ने बताया कि मंत्री ने बाद में  खेद के साथ स्टेटमेन्ट भी दिया है। उन्होने स्पष्ट कहा कि शब्दों के चयन में त्रुटि हुई है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी सरकार बदलें। छत्तीसगढ़ की औकात भी बदलेगी..कर्मचारियों की समस्या भी खत्म हो जाएगी। रविन्द्र चौबे ने कहा कि अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं। इसके बाद कुछ कर पाएंगे।

                इस दौरान मंत्री ने जिला पंचायत में अग्नि काण्ड मामले में जांच की बात कही। रविन्द्र चौबे ने बताया कि कृषि उपज मण्डी मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। सड़क की स्थिति और चाकूबाजी मामले में जवाब दिया। 

close