videoःअमित जोगी ने प्रदेश सरकार को घेरा.. कांग्रेस सरकार पर लगाया अडानी प्रेम का आरोप.. कहा..राहुल गांधी भूल गए वादा..निभाऊंगा पुत्रधर्म

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर…अमित जोगी ने प्रदेश सरकार पर उद्योगपति अडानी ग्रुप पर दरियादिली का आरोप लगाया है। जोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर अडानी 3 लाख 50 हज़ार करोड़ की  सालाना घोटाला कर रहा है।जोगी ने प्रेस वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में ABCD यानि अडानी भूपेश कोयला डीज़ल डील  हुआ है।

                 अमित जोगी ने मरवाही सदन में पत्रकारों के साथ वार्ता किया। जोगी ने आरोप लगाया कि लेमरू में जनभावना के नाम पर धन भावना के तहत 3 दिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर 4000 वर्ग किलोमीट क्षेत्र से कम कर 450 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र किया गया है। पूरे घोटाले में ईडी और सीबीआई जांच की मांग करेंगे और न्यायालय भी जाएंगे।

               मरवाही सदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमित जोगी ने प्रदेश सरकार पर  3 लाख 50 हजार करोड़ रूपए सालाना घोटाला का आरोप लगाया है। जोगी ने कहा कि “लेमरू हांथी रिज़र्व योजना में जानबूझकर फेरबदल किया गया है।
 
                            योजना के अनुसार कोरबा से सरगुजा तक फैले जंगलों में 180 गाँवो की 3827.64 वर्ग किलोमिटर क्षेत्र को लगभग 400 हांथियो के लिए ये बनाया जाना था। लेकिन 26 जून 2021 को शासकीय छुट्टी के दिन अपर सचिव केपी राजपूत प्रधान मुख्य वन संरक्षक को 1 आदेश जारी करते हैं। आदेश में कहा जाता है कि लेमरू  प्रोजेक्ट को पूर्व निर्णय  27 अगस्त 2019 के 1995.48 वर्ग किलोमीटर में जमीन को कम कर  450 वर्ग किलोमीटर किया जाए। साथ ही 3 दिनों में प्रस्ताव भेजें। मतलब आदेश के बाद लेमरू हाथी  रिजर्व के प्रस्तावित जमीन में से 80 प्रतिशत जमीन कर दिया जाता है। 
 
              मामले में सरकार का तर्क है कि क्षेत्रफल कम कर जनता और प्रभावित क्षेत्र के 8 विधायकों की मांग का सम्मान किया गया है। जबकि जनता की तरफ से “हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति ने लेमरू प्रोजेक्ट के लिए क्षेत्रफल कम किए जाने विरोध किया। 8 में से 5 विधायक का प्रोजेक्ट क्षेत्र से नहीं आते हैं।
 
          जोगी ने बताया कि सवाल उठता है कि जब मंत्रियों की बैठक में 27 अगस्त 2019 लेमरू हांथी रिजर्व के क्षेत्र पर निर्णय हो गया। प्रोजेक्ट को बनाने में 94 करोड़ रुपए खर्च हुए। अचानक छुट्टी के दिन तड़ फड़ आदेश क्यों किया गया?
 
–                                     सवाल जवाब के दौरान जोगी ने कहा कि 15 साल में रमन सिंह ने अडानी को दो सरकारी उपक्रमों के माध्यम से दो खदानों को अनुमति दी। लेकिन वर्तमान सरकार ने मात्र ढाई सालों में छत्तीसगढ़ सरकार के तीन उपक्रमों के माध्यम से 12  खदानों को चलाने का आदेश अड़ानी को दिया है। इसमें 10 कोयला और 2 लौहअयस्क की खदाने शामिल हैं।
 
–           3 दिन समय देने का मतलब साफ है कि लेमरू हांथी रिज़र्व क्षेत्र कम किए जाने का एक मात्र उद्देश्य अडानी को जमीन देना था। सरकार का निर्णय धन भावना से प्रेरित है।
 
               जबकि राहुल गांधी ने क़ुदमुरा और मदनपुर की जन चौपाल में लेमरु में कोयला खदान नहीं खोलने का आश्वासन दिया था।
 
                        जोगी ने बताया कि इस व्यवस्था से अडानी हर वर्ष छत्तीसगढ़ से 5 बिलियन डॉलर यानि 3.5 लाख करोड़ का कोयला और लोहा निकाल रहा है। सरकार को 1 पैसे की रॉयल्टी भी नहीं मिल रही है।
 
सी फार्म घोटाला
 
             जोगी ने प्रदेश सरकार पर सी फार्म घोटाला का भी आरोप लगाया। जोगी ने कहा कि अडानी को C फॉर्म के जरिए  2 प्रतिशत की टैक्स दर पर हाई स्पीड डीजल दिया जा रहा है। जिससे  राज्य सरकार को हज़ारों करोड़ रूपयों की राजस्व हानि हो रही है।  सीएसटी में स्पष्ट है कि किन गतिविधियों में C फॉर्म से खरीदे गए  हाई स्पीड  डीजल का उपयोग होगा।  लेकिन अडानी माइनिंग के नाम पर C फॉर्म से हाई स्पीड डीजल खरीद रहा है। मतलब हाईस्पीड डीजल का गैर क़ानूनी उपयोग हो रहा है। अडानी C फॉर्म से हासिल डीजल ट्रांसपोर्टरों को बेच रहा है।
 
–       अडानी  को महीने का औसतन 25,000 किलो लीटर हाई स्पीड डीजल 2 प्रतिशत पर बेचा जा रहा है। जबकि उसका खुद का उपयोग मुश्किल से 10,000 किलो लीटर से भी कम है।  वर्तमान में लगभग 55 रूपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। मतलब सरकार को प्रति लीटर 12.5 रूपए टैक्स का नुकसान हो रहा है।
 
             जोगी ने बताया कि अडानी छत्तीसगढ़ में धंधा कर छत्तीसगढ़वासियों से उनका हक़ छीना जा रहा है। टैक्स के पैसे से जनता का अनेकों विकास कार्य हो सकते थे। लोगों का अधिकार है कि वह सरकार से पूछें अडानी पर इतनी दिलेरी क्यों दिखाई जा रही है।
 
                          जोगी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनेगी। उनके स्वर्गीय पिता ने छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाने का संकल्प लिय़ा था। अब पुत्रधर्म निभाते हुए पिता के सपनों को साकार करूंगा।
 
                              पत्रकार वार्ता के दौरान जनता कांग्रेस नेता विक्रांत तिवारी, ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, प्रशांत त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे।
TAGGED: ,
close