बैंक एटीएम घोटालाःअमर का सवाल..जांच पूरी..गिरफ्तारी से किसने रोका..बैंक सीईओ ने बताया..पुलिस कार्रवाई का इंतजार..होगी वसूली

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— करीब दो साल पहले सहकारी बैंक एटीएम काण्ड की जांच पूरी हो गयी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दो बार बैंक से लौट गयी है। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन मा्मले में चुप्पी साध रखा है। मामले में आज अपने निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सवाल किया कि जब पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। आरोपी को पहचाना भी जा चुका है। बावजूद इसके आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना..संदेह को पैदा करता है। अमर ने सवाल किया कि आखिर गिरफ्तारी से रोक कौन रहा है। 

                 जानकारी देते चलें कि करीब दो साल पहले एटीएम से किसानों का आठ लाख रूपया किसी ने फर्जीवाड़ा कर पार कर दिया ।मामले की जानकारी उस समय हुई जब एक किसान रूपया निकलवाने बैंक पहुंचा। लेकिन खाता में रूपया नहीं पाया गया। खबर बिजली की तरह फैल गयी। इसके बाद धीरे धीरे जानकारी मिली कि किसी ने पांच किसानों का लाखों रूपया एटीएम से पार कर दिया है।

                    मामले में बैंक ने जांच टीम का गठन किया। पांच लोगों को निलंबन का आदेश भी थमाया गया।  किसानों की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। कीब चार महीने पहले पुलिस टीम ने जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान के हवाले कर दिया। सूत्रों से प्राप्त दस्तावेज से जानकारी मिली कि किसानों का एटीएम बैंक की महिला कर्मी ने पार किया। क्यू पास और एप्रूव्ह खे खेल के बाद महिला कर्मी ने अपने सहयोगी कुण्दूदण्ड निवासी चक्रवर्ती के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया। यद्यपि दो बार पुलिस बैंक गयी। लेकिन महिला कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

                                        बताते चलें कि तत्कालीन समय आक्रोश से बचने बैंक ने किसानों को आठ लाख रूपया का भुगतान कर दिया। लेकिन बैंक ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाया। मामला अब उलझता दिखाई देने लगा है।

           मामले में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि मामला पुराना है। इसलिए बताया नहीं जा सकता कि एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया गया। किसानों ने जरूर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट भी सामने आ जाएगा। प्रभात मिश्रा ने कहा कि यह सच है कि रूपया बैंक से दिया गया है। इसलिए वसूली भी पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी से होगी।

  अमर अग्रवाल ने क्या कहा

           अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान अमर ने सहकारी बैंक में घोटाला हुआ। पुलिस की जांच भी पूरी हो चुकी है। अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठता है कि आरोपी को आखिर किसने गिरफ्तार करने से रोका है।

 सीईओ ने कहा पुलिस जांच का इंतजार

             मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने कहा कि जानकारी के अनुसार शायद जांच पूुरी हो चुकी है। हमें रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। बैंक के रूपयों की भी वसूली होगी।

महिला कर्मी के सहयोगी ने निकाला रूपया

                       महिला बैंक कर्मी ने बैंक में जमा एटीएम को हासिल कर दूसरे के लागिन से पहले क्यू किया। इसके बाद अपने लागिन से  पास किया। इसके बाद तत्कालीन बैंक मैनेजर को धोखे में रखकर एटीएम को एप्रूव्ड भी कराया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किसानों के खाते से एटीएम कार्ड के जरिए चक्रवर्ती ने 8 लाख रूपया निकाला है।

खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

            बहरहाल मामले में पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही पता लगाकर उचित कार्रवाई करेंगे। दूसरी तरफ निलंबित अधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

TAGGED: , , , ,
close