VIDEOः भाजपाई…किसी भी स्तर तक जा सकते है…देश की एकता अखण्डता से मतलब नहीं..आप सांसद ने कहा…ईमानदार हैं…इसलिए जेल

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर— हमारी पार्टी और कार्यकर्ता ईमानदार हैं। इसलिए हमारे मंत्रियों को जेल भेजा गया है। हमें देश की एकता अखण्डता का महत्व मालूम है। लेकिन भाजपाई चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। यह बातें आप नेता और राज्यसभा सांसद संजीव पाठक ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। संजीव पाठक ने बताया कि हम हार से नहीं डरते हैं। आप का एक एक नेता हमारी पार्टी का हीरा है। हम इस बार पूरे जोश और खरोश के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान पाठक ने केन्द्र के साथ राज्य सरकार को जमकर कोशा। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का भ्रष्ट लोग जमकर दोहन कर रहे हैं।का

 व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागार में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान मुंगेली जिला निवासी डॉ. संजीव पाठक और प्रदेश आप प्रभारी संदीप झा ने कार्यकर्ताओं को जमकर रिचार्च किया। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं को तन मन धन से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

सवाल जवाब के दौरान आप सांसद पाठक ने बताया कि हम पिछली बार की तरह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम हार और भाजपा  नेताओं से नहीं डरते हैं। इसलिए हम ना केवल चुनाव लड़ेंगे..बल्कि जीतेंगे। पाठख ने कहा कि आने वाले पच्चीस दिनों तक ताबड़तो़ड़ सदस्यता अभियान चलाएंगे। प्रदेश के एक एक गांव और एक एक घर का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

मैं चुनाव लड़ाने आया..सीएम बनने नहीं

एक सवाल के जवाब में आप नेता ने बताया कि योग्य,मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। हम  सीएम का चेहरे से नहीं…बल्कि जनता के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होने दुहराया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का असमंजस नहीं है। बातों ही बातों में संजीव पाठक ने बताया कि पार्टी मुझे सीएम के लिए लांच नहीं करने जा रही है। मैं तो चुनाव लड़वना जानता हूं। इसी जिम्मेदारी के साथ हमें यहां भेजा गया है।

अलग अलग अपराध में कुल 7 लाख की ठगी...एक बिलासपुर में दूसरा गाजियाबाद से गिरफ्तार...आरोपियों को भेजा गया जेल
READ

 

भाजपा को पसीना छुड़ाया

 

एक सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी सिद्धान्तों पर चुनाव लड़ती है। हमने पंजाब में सरकार बनाया। दिल्ली में लगातार हमारी ही सरकार है। एमसीडी में हमने जीत हासिल किया है। गुजरात में भाजपा को पसीना छुड़ा दिया है। इस बार केजरीवाल की सरकार छत्तीसगढ़ में भी बनने जा रही है।

हम ईमानदार इसलिए जेल

 

भ्रष्टाचार से आपकी पार्टी अछूती नहीं है। सिसोदिया जेल में हैं। कानून मंत्री सत्येन्द्र जैन भी हवालात में है। संजीव पाठक ने बातया कि हम भगत सिंह के अनुनायी हैं। हम इसलिए जेल में है क्योंकि हम ईमानदार हैं। बताएं यहां छत्तीसघढ़ में भाजपा या कांग्रेस के कितने भ्रष्ट नेता जेल में है। मतलब दोनो पार्टियां भ्रष्ट हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं इसलिए हम भ्रष्ट हैं। जाहिर सी बात है कि हम ही जेल में होंगे। हम देश की

भाजपाई किसी भी स्तर तक जा सकते हैं

 

आप बंग्लादेशियों को दिल्ली में अवैध तरीके से बसा रहे हैं। पाठक ने बताया कि भाजपा को देश की एकता और अखण्डता से कोई मतलब नहीं है। वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। भाजपा का मा्त्र एक ही एजेन्डा होता है..चुनाव चुनाव और सिर्फ चुनाव। भाजपा के लोग किसी पर कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। बदनाम करना उनका एजेन्डा है। । हम भगतसिंह के अनुनायी हैं और ।देश भक्त पार्टी है।

और ना जाने क्या क्या नहीं रोका

 

ऐसा पहली बार हुआ कि केन्द्र ने दिल्ली का बजट ही रोक दिया। आखिर कोई तो वजह होगी। डॉ.पाठक ने बताया कि भाजपा के लोग कुछ भी संभव कर सकते हैं। ना जाने दिल्ली को आगे बढ़ने से रोकने के लिए क्या क्या नहीं रोका जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। क्योकि हमारे से जनता का साथ है।

Result:12वीं टॉप टेन में बिलासपुर से 2 छात्राओं ने बनाया स्थान,डॉक्टर बनना चाहती है क्षमा देवी,ऐसे चेक करे रिज़ल्ट
READ