बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष…नेता प्रतिपक्ष पुत्र के साथ हुआ षड़यंत्र…कांग्रेस पार्टी आरक्षण के नाम पर कर रही राजनीति
राज्यपाल ने मांगा जवाब..अब तक नहीं मिला..भाजपा ने किया आरक्षण का समर्थन

बिलासपुर—-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर लोक सभा सांसद अरूण साव ने कहा..कांग्रेस आरक्षण देने वाली नहीं बल्कि छीनने वाली है। ओबीसी आरक्षण के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ। दरअसल कांग्रेस आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। राज्यपाल ने जिन बिन्दुओ पर जवाब मांगा..सरकार ने आज तक पेश नही किया है। अरूण साव ने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि नेता प्रतिपक्ष के पुत्र पर रेप का लगाया गया आरोप षड़यंत्र है। समय के साथ सभी को पता चल जाएगा।
अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान अरूण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरक्षण मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। अरूण साव ने बताया कि भाजपा ने हमेशा से आरक्षण का समर्थन किया। इसके लिए हमने आंदोलन किया था। धरना प्रदर्शन कर नियमानुसार सभी वर्गों के लिए आरक्षण का मांग भी किया था। विधानसभा में भाजपा ने आरक्षण का बहुमत के साथ समर्थन भी किया। बावजूद इसके आज तक आरक्षण को लागू नहीं किया गया।
एक अन्य सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल ने सरकार से कुछ बिन्दुओं को लेकर जवाब मांगा था। लेकिन सरकार ने आज तक जवाब पेश नहीं किया। भाजपा या राज्यपाल की तरफ से आरक्षण विरोध का सवाल ही नहीं उठता है। क्योंकि राज्यपाल ने ही आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया था। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि गलत बिल सुप्रीम कोर्ट में ध्वस्त हो जाएगा।
कांग्रेस पर आरक्षण के नाम राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अरूण ने कहा कि हमने ओबीसी को आरक्षण दिया। बाद में कांग्रेस की तरफ से खिलाफ में दो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर करवाया गया। कोर्ट ने ओबीसी के आरक्षण को खारिज कर दिया।
रेप मामले में हुआ षड़यंत्र
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर रेप का आरोप के जवाब में सांसद साव ने कहा कि इसमें षड़यत्र है। अमूमन ऐसा होता है कि जहां रेप की घटना को अंजाम दिया जाता है अपराध भी उसी थाने में दर्ज होता है। यहां रेप जांजगीर में हुआ बताया जा रहा है। अपराध रायपुर में दर्ज हो रहा है। समय के साथ पता चल जाएगा कि पूरे मामले में षड़यंत्र हुआ है। उन्होने दुहराया कि भाजपा का चाल चरित्र चेहरा सबको पता है…। हम घटनाक्रम पर नजर बनाते हुए पूरी तरह सतर्क है। न्याय व्यवस्था पर भाजपा को पूरा विश्वास है।