BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने…अडानी को दिया क्लीन चिट…कहा…ED के पास पर्याप्त सबूत…जेपीसी से भी किया इंकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- बिलासपुर सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ईडी के पास पर्याप्त सबूत है। इसके कारण ही अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है। कोर्ट से भी किसी को राहत नहीं मिल रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा..प्रदेश सरकार ने युवाओं को गुमराह किया है। पांच साल का बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है। जल्द ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क से सदन तक मोर जमीन मोर आवास को लेकर आंदोलन करेंगे।  जनदर्शन कार्यक्रम के बाद अरूण साव ने हिन्डनवर्ग के सवालों पर किनारे करते हुए दावा किया कि जल्द ही हमारे देश दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद ने सरकारी आवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। सवाल जवाब के दौरान उन्होने कांग्रेस के साथ प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। लेकिन हिन्डनवर्ग,अडानी और ईडी कार्रवाई का बचाव करते हुए जवाब दिया। अरूण साव ने बताया कि साल 2019 से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। तेजी से भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है।

 

यह माना जाए कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में ईडी के साथ मैदान में उतरेगी। जवाब मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सबको मालूम हो चुका है कि अब तक कार्रवाई में मिले दस्तावेज और अन्य प्रमाण भ्रष्टातार की तरफ इशारा करते हैं। अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। कोर्ट की कार्रवाई भी चल रही है। लेकिन अभी तक किसी को राहत मिली है। इसका साफ मतलब है कि ईडी का काम सही है। 

 

क्या गैर भाजपा शासित राज्यों में ही बेईमान रहते हैं…साव ने सवाल को टालते हुए कहा कि सवाल यह नहीं है..बल्कि सवाल तो यह है कि क्या अभी तक की कार्रवाई में किसी को कोर्ट से राहत मिली है। मतलब भाजपा शासित राज्यों में सब ठीक ठाक इसलिए ईडी वहां नहीं जा रही है। एक बार फिर सवाल को टालते हुए उन्होने कहा कि ईडी को जहां प्रमाण मिल रहा है वही जा रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा डरी हुई है। अरूण ने बताया कि भाजपा नहीं कांग्रेस डरी हुई है। प्रदेश सरकार ने जनघोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। लाखों युवा बेरोजगार हैं। गरीबों को आवास नहीं मिला है। कमोबेश सभी वर्ग सरकार से नाराज है। जाहिर सी बात है कि डर भाजपा में नहीं बल्कि कांग्रेस में है।

 

हिन्डनवर्ग रिपोर्ट के बाद विदेश शक्तियां क्या सचमुच देश को धक्का पहुंचा रही है। अरूण साव ने सीधे सीधे कुछ भी कहने से बचते हुए बताया कि मोदी की अगुवाई मे देश की तेजी से तरक्की हो रही है। भारत के मान सम्मान के खिलाफ कोई भी प्रयास होगा..या कोई करेगा..सब पराजित होंगे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है। 

क्या अडानी भारत हैं के सवाल को पिर टालते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश का मान सम्मान बढ़ा है। भारत समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है। 

जेपीसी की मांग पर अरूण साव ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नही है। देश का ध्यान भटकाने की साजिश हो रही है। हिन्डनवर्ग का मामला अब साफ हो चुका है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिन्डनवर्ग को मुद्दा बनाया जा रहा है।

मोर अधिकार मोर आवास के सवाल पर सांसद ने कहा कि हम गांव से लेकर शहर तक लगातार आन्दोलन कर रहे हैं। अब सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। गरीबों को आवास दिलाने विधानसभा का घेराव करेंगे।  

close