VIDEO-भाजपा के राष्ट्रीय नेता कांग्रेस पार्टी को बताया डूबती नाव..पांचवे स्थान के लिए लड़ रही प्रियंका.एमएसपी को कानूनी जामा पर करेंगे विचार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—संविधान गौरव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा..कांग्रेस डूबती नाव है। प्रियंका पांचवे स्थान के लिए चुनाव लड़ रही है। सरकार बनाने की बात पूरी तरह हास्यास्पद है। राहुल,सोनिया प्रियंका वोट तो मांगते हैं…लेकिन संस्कृति की रक्षा के लिए कुछ नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। लालसिंह आर्य ने उत्तरप्रदेश में किसी भी प्रकार के अपराध होने से इंकार किया। उन्होने बताया कि सर्वाधिक अपराध राजस्थान में हो रहा है। सवाल जवाब के दौरान उन्होने कहा कि किसान बिल वापस लेने से ना तो खालिस्तान की जीत हुई है और ना ही किसान की। सरकार दो कदम पीछे जरूर हटी है। एमएसपी को कानून बनाने को लेकर समय पर विचार किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           एक दिनी प्रवास पर कार्यक्रम में शिरकत करने भाजपा राष्ट्रीय अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लालसिंह आर्य बिलासपुर पहुंचे। पत्रकार वार्ता में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत का दावा भी किया।

                    उत्तरप्रदेश में आपकी क्या स्थिति है..जबकि राज्य में दलित शोषित वर्ग सर्वाधिक अत्याचार हो रहा है। लालसिंह आर्य ने बताया कि सबसे ज्यादा अपराध राजस्थान में हो रहा है। पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्य भी इस सूची में शामिल है। उत्तरप्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। अपराधियों को राज्य में कोई स्थान नहीं है। राज्य में कानून का शासन है। 

                क्या विधायक ने रेप नहीं किया..फिर हाईकोर्ट के फटकार के बाद अपराध दर्ज हुआ। मुरादाबाद में दलित लड़की के साथ अनाचार और फिर नियम के खिलाफ जबरदस्ती दाह संस्कार किया क्या कानून सम्मत था। क्या तब संविधान सुरक्षित था।  लालसिंह आर्य ने सवाल को टालते हुए रा्जस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पंजाब में सर्वुाधिक अपराध होने की बात कही।   

                                प्रियंका गाधी की सभा में भीड़ उमड़ रही है। क्या भाजपा के पास उनकी कोई काट है। लाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी डूबती नाव है। यदि कांग्रेस सरकार बनाने की बात सोचती है तो हास्यास्पद वाली बात होगी। दरअसल कांग्रेस पार्टी पांचवे स्थान के लिए चुनाव लड़ रही है। 

           लाल सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान के गौरव को घटाया है। आपातकाल सबसे बड़ा उदाहरण है। धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान को गौरव दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट मांगा… कभी भी देश की संस्कृति को सुरक्षित रखने का काम नहीं किया। 

            किसान कानून वापस लेने से खालिस्तान की जीत हुई है या किसान की। लालसिंह ने बताया कि किसी की नहीं हुई है। हम दो कदम पीछे हटे है। चंद  किसानों का सम्मान किए है।

   2011 में गुजरात के मुख्यमत्री ने एमएसपी को कानूनी जामा पहनाए जाने की बात कही थी। क्या अब एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा गंभीरता से विचार किया जाएगा।

close