बृजमोहन ने सिंहदेव के बयान बचकानाकहा..हमने अच्छा नहीं किया.जनता ने हरा दिया..बन्दे भाजपा का ऐसे किया बचाव..15 साल रामराज्य का कुछ ऐसे दिया जवाब

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर— भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा…हमने अच्छा नहीं किया..इसलिए जनता ने हरा दिया। हम यहां भूपेश सरकार के चार साल का हिसाब देने आये है। सरकार ने जनता के साथ पिछले चार साल में विश्वासघात किया है। युवा,किसान, व्यापारी सभी लोग परेशान हैं। घोषणा पत्र में किए गए किसी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया है। सवाल जवाब के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पर इमोशनल कार्ड खेलने का आरोप लगाया। उन्होने सिंहदेव के बन्दे भाजपा और 1300 करोड़ जीएसटी बकाया नहीं दिए जाने के आरोपों का बचाव किया। 17 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चार साल के कार्यकाल को गौरव दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर चार साल के कार्यकाल को जनहित के खिलाफ बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि सरकार को चार साल पूरे हो गए हैं। घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। बिजली पानी सड़क को लेकर जनता परेशान है। किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। बिजली बिल हाफ किए जाने की बात को जनता के साथ छल बताया है। बृजमोहन ने बताया कि लूट,हत्या,बलात्कार मामले में सरकार का घेराव किया। भाजपा नेता ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। ना तो दस लाख लोगों को रोजगार दिया गया और ना ही बेरोजगारी भत्ता। कांग्रेस सरकार के कार्यक्रम में न्यायधानी अब अपराधानी का पर्याय बन गया है।

बिलासपुर से बन्दे भारत ट्रेन को हरीझण्डी क्यों नहीं
बन्देभारत गाड़ी को नागपुर से हरी झण्डी दिखाया गया। हरी झण्डी बिलासपुर जोन से क्यों नहीं। क्या बन्दे भारत का मतलब बन्दे भाजपा समझा जाए। नागपुर से बन्दे भारत को हरी झण्डी दिखाने का बचाव करते हुए बृजमोहन ने कहा..छत्तीसगढ़ और नागपुर दोनो भारत का हिस्सा है। बिलासपुर या छत्तीसगढ़ का अपमान का सवाल ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने बिलासपुर के लिए तेज रफ्तार वाली गाड़ी दिया है। हम भारत माता की जय का नारा लगाते हैं।

प्रधानमंत्री को देना चाहिए धन्यवाद
बिलासपुर की उपेक्षा हुई..जोन से बन्दे भारत को हरी झण्डी दिखाया जाना चाहिए था। उन्होने कहा कोई उपेक्षा नहीं हुई है। उपेक्षा यदि किसी ने किया है कि तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने। उन्होने जोर देकर कहा..ट्रेन यहां आ रही है। आपको खुश होना चाहिए। प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होने तेज रफ्तार वाली ट्रेन बिलासपुर को दिया है। ट्रेन बन्द किए जाने के सवाल को बृजमोहन ने टाल दिया।

जो जीता वही सिकन्दर
मुख्यमंत्री ने चुनौती दिया है कि भाजपा एटीएम के आरोप को साबित करे। बृजमोहन ने बताया कि ईडी ने साबित कर दिया है।  छजगा के सहयोग से विधानसभा चुनाव में 14 सीट जीतकर आए। इसमें 10 भाजपा भाजपा की है। इस बार कितने लोग जीत कर आएँगे। भाजपा नेता ने कहा कि यह सब होता रहता है। चुनाव में जो जीता वही सिकन्दर होता है।

नेताओं ने शिष्टाचार का दामन छोड़ा
नेताओं ने क्या शिष्टाचार छोड़ दिया है। केन्द्र में भाजपा नेत्री को प्रधानमंत्री सुपर्णखा और राज्य में सीएम को भाजपा नेता चूहा बिल्ली कहते हैं। बृजमोहन ने सवाल की दिशा बदलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को बचाने के लिए किस्से कहानियों को लेकर कही गयी बात को अपने से जोड़ रहे हैं। फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

महंगाई के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार
महंगाई के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि पिछले 75 सालों के रिकार्ड को देख लीजिए इस समय मंगाई का रिकार्ड सबसे कम स्तर पर है। महंगाई के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। ईधन पर वैट कम करें..महंगाई कम हो जाएगी। यदि केन्द्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है तो छत्तीसगढ़ सरकार को टैक्स कम करना चाहिए। बृजमोहन ने गैस सिलेन्डर 1200 के सवाल को टाल दिया।

अधिकारियों को खुली धमकी
प्रेसवार्ता के दौरान ईडी कार्रवाई को लेकर बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी सतर्क हो जाए। आने वाले समय में कई आईएएस अधिकारी फंस सकते हैं। इसलिए अभी से सावधान कर रहा हूं..कोई नहीं बचेगा। क्या कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं के सवाल पर बृजमोहन ने कहा..कर्मचारी इसे जो समझना चाहे समझे..कोई फर्क नहीं पड़ता है।

पन्द्रह साल रामराज्य भी नहीं था
यदि चार साल में कानून व्यवस्था बिगड़ी है तो…लेकिन पन्द्रह रामराज्य तो नहीं था..। आपके शासन काल में अपराधी पकड़े नहीं जाते थे। पाठक हत्याकाण्ड इसका उदाहरण है। नक्सली हमले में कांग्रेस के 32 नेता मारे गए। भाजपा नेता ने कहा कि हमने अच्छा काम नहीं किया..जनता ने हमें हरा दिया। हम 4 साल का हिसाब देने आए हैं। यदि आपको लगता है कि न्यायधानी को अपराधानी बनाना है तो हम क्या कर सकते हैं।

सिंहदेव का बयान बचकाना
स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है कि केन्द्र सरकार 1300 करोड़ रूपए जीएसटी का नहीं दे रही है। क्या केन्द्र सरकार राज्य सरकार को आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। इस दौरान बृजमोहन केन्द्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार में ऐसा चलता रहता है। कभी मिलता है कभी नहीं मिलता। कभी ज्यादा तो कभी कम मिलता है। कभी पहले तो कभी बाद में मिलता है। राज्य और केन्द्र में नोंक झोंक सामान्य बात है। दरअसल सिंहदेव का यह बयान बचकाना है।सच तो यह है कि केन्द्र सरकार के पैसों का इस समय 32 प्रतिशत की जगह 42 प्रतिशत मिल रहा है।

सवाल फिर कभी
रतनजोत लगाने लीज पर जमीन दिया गया। क्या अब वापस लिया जाएगा। सवाल को टालते हुए बृजमोहन ने कहा कि आज का मामला दूसरा है। फिर कभी इसका जवाब देंगे। 

close