BSNL जमीन की होगी जांच..राजस्व मंत्री ने कहा करेंगे कार्रवाई..स्मृति ईरानी को दिया सुझाव..उत्तरप्रदेश में रैली निकाल.दम दिखाएं,नारायण चंदेल का भी दिया जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— बिलसापुर प्रभारी मंत्री ने कहा..किसी को भी सरकारी जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा। बीएसएनएल की जमीन का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले में हम जांच कराएंगे। पता लगाएंगे मामला क्या कुछ है। लेकिन किसी भी सरकारी जमीन को हड़पने नहीं दिया जाएगा। इसमें कौन शामिल है इसका पता लगाया जाएगा। बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे जय सिंह अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि  यदि दम है तो भाजपा नेता स्मृति ईरानी उत्तरप्रदेश मे हुंकार रैली निकालकर दिखाएं। जहां महिलाओं के साथ क्या कुछ नहीं हो रहा है। इस दौरान मंत्री ने छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भी निशाने पर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल अल्प प्रवुास पर पहुंचे। उन्होने बताया कि बीएसएल जमीन विवाद मामला उनके सामने आया है। सीमांकन गलत होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जमीन बीएसएनल की है। किसी ने जमीन पर अपना दावा किया है। मामले में हम जांच कराएंगे।

बीएसएनएल जमीन की कराएंगे जांच

                                          उन्होने बताया कि बेशक सीमांकन हुआ है। हम अधिकारियों से मामले में बातचीत कर वस्तुस्थिति के बारे में पता लगाएंगे। 60 साल बाद ही खाली सरकारी जमीन पर निजी व्यक्ति का दावा समझ से परे है। क्या अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। 15 डिसमिल जमीन पर निजी व्यक्ति को कब्जा  कराया जा रहा है। सवाल के जवाब में जयसिंह ने कहा कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे। हम उच्च स्तर पर जमीन की जांच कराएंगे। रिकार्ड खंगाला जाएगा। यदि जमीन बीएसएनल का है तो उसे ही मिलेगी। तिकड़म मे शामिल होने वालों पर एक्शन भी होगा।

सरकार का कोई लेना देना नहीं

          भाजपा का आरोप है कि हुंकार रैली को शासन से जिला प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि अनुमति ना दे। सवाल के जवाब में जय सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगता है। जिला प्रशासन नियम के आधार पर ही काम करेगा। इसमें सरकार का क्या लेना देना..?

दम हो तो उत्तरप्रदेश में करें हुंकार रैली

                 क्या प्रदेश में महिलाएं और बच्चे असुरक्षित है..कि स्मृति ईरानी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंच रही है। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सर्वाधिक सुरक्षित है। यदि दम है तो स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश में हुंकार रैली करें। जहां महिलाएं बच्चों के साथ जेल से लेकर सड़क तक क्या कुछ अत्याचार हो रहा है। उन्हें उत्तरप्रदेश की महिलाओं के बारे में विचार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की चिंता उन्हें करने की जरूरत नहीं है।

केन्द्र ही बताएं ऐसा क्यों होता है

                       नारायण चंदेल ने कहा है कि ईडी आईटी भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की सामान्य प्रक्रिया है। सरकार को इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जवाब में जय सिंह ने बताया कि हम प्रक्रिया में दखल भी नहीं दे रहे है। क्योंकि ई़डी और आईटी को कुछ हासिल होने वाला भी नही है। 

            आखिर चुनाव के समय ही नेता भ्रष्ट क्यों हो जाते हैं। उन्होने कहा कि इसका जवाब तो केन्द्र सरकार ही देगी।

      रानीगांव में शिक्षक की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया कि शिक्षक की कमी को तत्काल दूर किया जाए। उन्होने यह भी बताया कि अभी 12 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती होने वाली है।

रेलवे सिस्टम से खिलवाड़

                    यात्री रेलगाड़ी के पहियों को फिर से रोक दिया गया है। सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार रेलवे के साथ खिलवाड़ कर रही है। जनता नाराज है। रेल प्रशासन को सिर्फ लगान और इनकम से मतलब है। यात्रियों से उनका कोई सरकार नहीं है। 

              छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया ने विधायकों का परफार्मेन्स रिपोर्ट तैयार किया है। अग्रवाल ने बताया कि वह ऐसे किसी रिपोर्ट को नहीं मानते है।

close