VIDEOः ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने चलायी गोली… दुकान संचालक घायल..नेचर सिटी के पास हुआ हादसा..मौके पर पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर के पास चेकिंग पाइंट से कुछ दूर बदमाशों ने ज्वैलर्स को दुकान में घुसकर गोली मार दिया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर को तत्काल चारो तरफ से नाकाबन्द कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान उस्लापुर से कुछ दूर नेचर सिटी के पास ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार गोली से हमला किया है। दुकानदार को दोनो हाथों में गोली लगी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। 

              बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान से कुछ दूर पुलिस का चेकिंग अभियान भी चल रहा था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके साथ ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंच गए। 

               स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 लोग दो मोटरसायकल पर सवार होकर करीब साढ़े सात बजे शाम को दुकान पहुंचे। मोटर सायकल बाहर खड़ी करने के बाद सभी लोग नेचर सिटी के पास स्थित श्री सती ज्वैलर्स में दाखिल हुए। दुकान में घटना के समय संचालक आलोक सोनी उम्र 26 मौजूद था। लोगों की माने तो बदमाशों ने चार पांच राउन्ड गोली चलाया है।

             गोली चलने से दुकान संचालक आलोक सोनी बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गोलिया लगी है। गोली चलाने के बाद मोटरसायकल से फरार हो गए। इधर पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचने के बाद  नाकाबन्दी का आदेश दिया है।

close