विश्वगुरू पर फूटेगा हार का ठिकरा..CM भूपेश ने कहा-अरूण साव मौसम वैज्ञानिक..बजरंग बली ने चलाया गदा..और भाजपा साफ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कल तक जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे..आज दक्षिण भारत कांग्रेस मुक्त हो गया है।अब देश की बारी है। कर्नाटक चुनाव में विश्वगुरू की हार और राहुल गांधी की जीत हुई है। यह बातें भेंट मुलाकात के बाद बिलासपुर में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण मौसम वैज्ञानिक की तरह हैं। वही बताएंगे कि भाजपा के किस कांग्रेस नेता के संपर्क में हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर में भेंट मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भाजपा और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जो लोग कल तक कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे। लो अब भाजपा मुक्त दक्षिण भारत हो गया है। अब देश की बारी है।

कर्नाटक कांग्रेस के लिए हमेशा लकी फैक्टर साबित हुआ है। इस बार विश्वगुरू की बड़ी हार हुई है। भाजपा हार का ठिकरा किस पर फूटेगा। विश्वगुरू पर या फिर राहुल गांधी पर। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि जगत प्रकाश नड़्डा हिमांचल प्रदेश से आते हैं। वह अपने राज्य को बचा नहीं पाए। राहुल गांधी सात सितम्बर से कन्याकुमारी से कम्मीर की पदायात्रा शुरू किए। इस कर्नाटक भी पहुंचे। वातावरण में परिवर्तन आया। इसका लाभ कांग्रेस को मिला है। कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुतमत मिला है। जीत का श्रेय सोनिया गांधी,राहुल गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को जाता है।

भाजपा को मिली हार के लिए कौन जिम्मेदार है। सीएम ने कहा कि हार का ठिकारा विश्वगुरू पर फूटना चाहिए। क्योंकि चुनाव की जिम्मेदारी तो उन्होेने ने ही लिया था। उन्होने हर जगह यही कहा कि कांग्रेस ने 91 बार गाली दिया हैं। वह गिनती गिन रहे थे। शायद वह हार की जिम्मेदारी ले लें। सीएम ने कहा कि बजरंग बली की जयकारा लगा रहे थे। बजरंग बली ने गदा से भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया।

 अब तक 83 विधानसभा का भ्रमण कर चुके हैं। क्या रिजल्ट निकला और क्या रिपोर्ट है आपके पास। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बात की खुशी है कि कोरोना काल में बनायी योजना का आज तक लाभ मिल रहा है।

भाजपा नेता ने बयान दिया है कि कांग्रेस के नेता हमारे यानि पार्टी के सम्पर्क में है। इसका क्या अर्थ निकाला जाए।मैं उनको धन्यवाद देता हैं। वह हमारे मौसम वैज्ञानिक हैं। उन्होंने ही कहा था कि हम योगी के रास्ते पर चलेंगे। बुलडोजर चलवाएंगे। क्योंकि उन्हे पता है कि मोदी जी का जादू खत्म हो रहा है।

कर्नाटक की जनता ने मद्दे को, मोदी को या भाजपा को..किसे नकारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को स्वीकारा है। कांग्रेस पार्टी लगातार राजस्थान, छत्तीसगढ़,हिमांचल में जनता के हित में योजनाओं को तैयार किया। जनता को लाभ भी मिल रहा है। कर्नाटक में जनता और कांग्रेस की  जीत हुई है। सीएम ने एक सवाल के जवाब में बताया कि घोषणा पत्र केन्द्रीय टीम को तैयार करना है। चुनाव के समय घोषणा पत्र तैयार हो जाएगा।

 

close