VIDEO-बोले मुख्यमंत्री..राहुल की पदयात्रा से घबराए भागवत..घूमने लगे मस्जिद और मजार..भोपाल फ्लाइट बन्द होने पर..पढ़ें..सीएम ने ज्योतिरादित्य पर क्या कहा..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल नवरात्रि के दूसरे दिन मातारानी महामाया के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि इस साल मातारानी का आशीर्वाद, किसानों की मेहनत और लक्ष्मी की कृपा से धान की बरम्पर पैदावार होगी। सीएम ने भाजपा को समाज में नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस में विशुद्ध लोकतंत्र है। जेपी नड्डा दूसरी बार भाजपा के अध्यक्ष बन गए क्या किसी को पता चला।

                      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर पहुंचकर अधिष्ठात्री देवी महामायी का दर्शन किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। सीएम ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली,सुख समृद्धि, का आशीर्वाद मांगा है। उन्होने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को अभी दो सप्ताह ही हुए है। मोहन भागवत मस्जिद और मजार घूमना शुरू कर दिया है। 

                     मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारत की विविता ही उसकी ताकत है। देश में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। फ्लाइट और ट्रेन बन्द होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में भाजपा सांसद को चुप नहीं रहना चाहिए। वह प्रदेश अध्यक्ष हैं..उन्हे सिर्फ राज्य सरकार से ही सवाल पूछना आता है। केन्द्र सरकार और अपने नेता से भी पूछे। भोपाल फ्लाइट को क्यों बन्द किया गया। महीनों से ट्रेन बन्द है। उन्हें मुंह खोलना चाहिए और जनता के हित के लिए आगे आना चाहिए। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस मूल्यवृद्धि समेत मंहगाई पर सवाल करना चाहिए। मगर जनता से जुड़ी समस्या  समाधान को लेकर मुंह नहीं खोलते हैं।

                  प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों लेकर सीएम ने कहा कि चार साल पहले बनी सड़कें खराब हो चुकी है। सरोज पांडेय मेरा आड़ लेकर अपनी बात कह रही है । उनमें खराब सड़क के लिए जिम्मेदार डॉ रमन सिंह के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। राजस्थान में सियासी जंग के सवाल पर भूपेश ने बताया कि कांग्रेस में लोकतंत्र है।यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पूरे देश को पता है कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। कोई बताए कि भाजपा में कब कौन अध्यक्ष बन जाता है किसी को पता होता है। नड्डा दूसरी बार अध्यक्ष बन गए..किसी ने उनसे पूछा।
TAGGED: , , ,
close