मुख्यमंत्री ने कहा-बिलबिला गए,भाजपा नेता..भूपेश बघेल ने बताया..राहुल की पदयात्रा से,घबरा गए रथयात्री

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर— एक दिनी प्रवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि राहुल की पदयात्रा शुरू होते ही देश में 500 से अधिक स्थानों पर छापा पड़ा है। देश को साम्प्रदायिक ताकतों से खतरा है। राहुल गाधी की पदयात्रा देश को एकता को मजबूत करना है। उन्होने कहा..रथयात्रा वाले क्या जानें पदयात्रा।
 
                 मुख्य मंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। सीएम ने बताया राहुल गांधी ने एक दिन पहले कन्याकुमारी से पदयात्रा का श्रीगणेश किया है। पांच महीने बाद पदयात्रा कश्मीर में खत्म होगी। देश के 12 राज्यों से पदयात्री गुजरेंगे। पदयात्रा को देश में जबरदस्त उत्साह है। लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पदयात्रा से भाजपा के लोग बिलबिला गये हैं।
 
            सीएम ने बताया कि मैने पहले ही कहा था कि जब भी देश की एकता और सौहर्द्ध के लिए कोई खड़ा होता है। केन्द्र सरकार सीबीआई,ईडी,आईटी के हथकण्डे से दबाना चाहती है। एक दिन पहले राहुल गांधी की पदयात्रा शुरू हुई। ठीक उसी समय 500 जगह छापा पड़ गया।
 
                  मुख्यमंत्री ने बताया कि रथयात्रियों को पदयात्रा क्या समझ होगी। रथयात्रा करने वालों को पदयात्रा से करारी चोट पहुंची है।राहुल गांधी की पदयात्रा साम्पदायिक ताकतों के खिलाफ है। उन्होने बताया कि साम्प्रदायिक गतिविधियों से सत्ता तो हासिल हो सकता है। लेकिन देश को बहुत नुकसान होता। विकास में बहुत पीछे छूट जाता है। बिना सामाजिक समरसता और भाईचारा के देश का विकास नहीं होगा। 
 
                      प्रदेश के मुखिया ने बताया कि पदयात्रा से भाजपा नेता घबरा गए है। अब जिला स्तर तो छोड़िए ब्लाक स्तर पर बयानबाजी करने लगे है। सीएम ने बताया कि आरएसएस प्रमुख इस समय रायपुर में ही है। हमने उन्हें कोशल्या माता मंदिर, गौठान और आत्मानन्द स्कूल देखने के लिए निमंत्रित किया है।
बेलपान में शिक्षक वैन और हाइवा में टक्कर,दो की घटना स्थल पर मौत,शिक्षका की हालत गंभीर,सिम्स रिफर
READ