videoः CM भूपेश बोले..छत्तीसगढ़ सीखने आते हैं केन्द्रीय मंत्री..इस मामले में छत्तीसगढ़ की करते हैं नकल..75 प्लस पर कही बात…संकट जितना बड़ा…सफलता उतनी बड़ी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर— प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल रात्रि विश्राम के बाद बिलासपुर से नया जिला सक्ति को रवाना हुए। इसके पहले  पत्रकारों से रूबरू भी हुए। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान टीम दो अम्पायरों से खेला करती थी। इसी तरह भाजपा की मोदी सरकार ईडी,आईटी,सीबीआई के साथ खेल रही है। लेकिन बताना जरूरी है कि संकट जीतना बड़ा होगा। सफलता उतनी ही बड़ी होगी।  सीएम ने कहा भाजपा अभी देश की पार्टी ही नहीं बन पायी है।

                                 सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दो दिन साथ रहने का अवसर मिला। हजारो लोग उनके साथ पदयात्रा कर रहे है।

                आरएसएस प्रमुख इस समय प्रदेश में है। भाजपा की तरफ से बयान आ रहा है कि राहुल गांधी की पदयात्रा दरअसल भारत जोड़ो नहीं संगठन जोड़ो यात्रा है। यह बोला जा रहा है कि भारत की तरह प्रदेश को भी अब कांग्रेस मुक्त राज्य बनाया जाएगा। सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अभी तक देश व्यापी पार्टी बन नहीं पायी है। भले दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम्भ भरती है। बावजूद देश के सभी राज्यों में उपस्थिति नही है।

               इस समय केन्द्रीय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। क्या उन्हें प्रदेश समझ में नहीं आ रहा है। सीएम तत्काल जवाब में कहा कि दरअसल वे लोग यहां सीखने आ रहे हैं। कोरोना काल में जब हमने गाइड लाइन जारी किया। दूसरे दिन केन्द्र ने कापी कर गाइडलाइन जारी किया। जब हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। तो भारत सरकार ने कहा कि हम भी गोबर खरीदने का काम करेंगे। भाजपा शासित राज्य अभी तक गोबर खरीदी की तैयारी कर रहे हैं। हमने एथेनाल बनाने की बात की वह अभी तक चावल में अटके हुए हैं। उन्हें  हर साल धान खरीदी का परिमिशन लेना होगा। हमने स्वामी आत्मानन्द स्कूल खोला। अब भारत सरकार कह रही है कि हम भी स्कूलों को अपग्रेड करेंगे। सारी चीज तो नकल कर रहे हैं। यहां आ ही रहे हैं तो हमने कहा कि थोड़ा स्वामी आत्मानन्द स्कूल भी देख लें। 

बिल्हा सीट से उम्मीदवारी को लेकर कॉंग्रेस गंभीर,दावेदारों ने कहा-सब मिलकर कॉंग्रेस को जिताएंगे
READ

                    लोकसभा चुनाव अब आने वाला है। क्या गठबन्धन को कांग्रेस का समर्थन हासिल होगा। सीएम ने कहा कि इसका फैसला हाईकमान को करना है।

           संभव है कि आप भाजपा का मुकाबला आसानी से कर लेंगे। लेकिन उनके हथियार ईडी,आईटी,सीबीआई से कैसे करेंगे। सीएम ने बताया कि पहले भारत पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान के साथ दो अम्पायर भी खेला करते थे। इसके बाद मैच में अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर नियुक्त हुए। इसी तरह भाजपा के साथ चुनाव में ईडी,आईटी,सीबीआई, डीआरआई समेत सभी केन्द्रीय एजेन्सियां  काम कर रही है। संकट जितना बड़ा होगा। सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी। 

             बिलासपुर अपराधगढ़ बनता जा रहा है। सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि आज के अखबार में पढ़ा है कि कुछ अपराधी पकड़े गए हैं।