videoःकांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का नया बयान..कहा..मुझे नहीं बनना मंत्री..लेकिन 3-4 मंत्रियों का कटेगा पत्ता..हाईकमान की नजर..पढ़ें भाजपा को दिया क्या नया नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- रायपुर प्रवास पर जा रहे रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने एक बार फिर नया विवाद बम फोड़ा है। विधायक ने बताया कि हाईकमान की मंत्रियों के कामकाज पर लगातार नजर है। जल्द ही तीन-चार मंत्रियों का पत्ता कटेगा। लेकिन मैं इस पंच वर्षीय योजना में मंत्री नहीं बनूंगा। विधायक रह कर जनता का काम करूंगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कोई क्या कह रहा है। मैं जनता का सेवक हूं और सेवा करता रहूंगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     रायपुर प्रवास के दौरान रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह कुछ देर छत्तीसगढ़ भवन में रूके। उन्होने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ लोग मुझे सोशल मीडिया में आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं। बताना चाहूंगा कि मुझे इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं जनता का सेवक हूं। सेवा करता रहूंगा। तीन लाख जनता का विधायक हूं। गाली गलौच करना विधायक के खिलाफ ठीक नहीं है।

                 उन्होने दुहराया कि अंग्रेज चल गए..लेकिन अंग्रेजी मानसिकता के कुछ लोग आज भी हैं। वही लोग गाली गलौच कर रहे हैं।

                           मंत्री बनने के सवाल पर बृहस्पत सिंह ने कहा कि मुझे इस पंचवर्षीय में मंत्री नहीं बनना है। मुख्यमंत्री से कह चुका हूं। लेकिन इतना निश्चित है कि हाईकमान की मंत्रियों के कामकाज पर लगातार नजर है। तीन-चार मंत्रियों का पत्ता जरूर कटने वाला है। यदि मंत्री बनने के उन पर दबाव डाला गया तो …मंत्री पद ठुकरा दूंगा।

            भाजपा लगातार सरकार पर धर्मान्तरण को लेकर दबाव डाल रही है। सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले पन्द्रह सालों में जमकर धर्मान्तरण हुआ है। ढाई साल में ऐसा कुछ नहीं देखने और सुनने में आया। दरअसल भाजपा का नाम भारतीय झूठ पार्टी है। वह झूठ के अलावा कुछ कहती या करती नहीं है।

                   अब भाजपा के सारे मुद्दे खतम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए अच्छा काम किया है। यही कारण है कि भाजपा के पास अब मुद्दा नहीं रह गया है। जिसके कारण वह अब धर्मान्तरण को मुद्दा बना रहे हैं।

close