VIDEOः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा…फूट डालो राज करो..भाजपा का हिडेन एजेन्डा…सुने DMF फन्ड पर क्या कहा…और क्यों..कहा रमन को बोलने का अधिकार नहीं

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर–फूट डालो और शासन करो भारतीय जनता का पार्टी का मूल मंत्र है। चुनाव आते ही भाजपा के नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज में जहर घोलने लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि हेट स्पीच पर कार्रवाई होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार पूरी तरह से सतर्क है। रमन सिंह को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने  संभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मोहन मरकाम ने बताया कि ब्रेकिंग न्यूज और मीडिया से जानकारी मिली की उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है। सच्चाई तो यह है कि वह प्रदेश अध्यक्ष से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यकर्ता होने पर गर्व करते हैं। मोहन मरकाम ने इस दौरान बताया कि  विधानभा चुनाव 2023 में 75 प्लस के साथ सरकार बनाएंगे।

एक नीजि हॉटल में संभागीय समीक्षा बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरक तिया। समीक्षा बैठक के बाद मोहन मरकाम ने पत्रकारों के सवालों का भी सामना किया। 

विधानसभा में डीएमएफ फण्ड में घोटाला को लेकर सवाल पर मोहन मरकाम ने कहा कि सभी विधायकों को अधिकार है कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाए। हमने वही किय..इसमें सत्ता और संगठन के बीच तकरार की कोई बात ही नहीं है। बातचीत के दौरान मोहन मरकाम ने डॉ.रमन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दिया। साथ ही नक्सली हमले को लेकर भी जवाब दिए। उन्होने बताया कि भाजपा नेता फूट डालो शासन करों के मंत्र का पालन  करते हैं। मरकाम ने इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हटाए जाने को लेकर भी जवा्ब दिया। इसके अलावा उन्होने कई सवालों को जवाब दिया। इस दौरान उन्होने दुहराया कि भाजपा के हिडन एजेन्डा को कामयाब नहीं होने देंगे। मोहन मरकाम ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीरनपुर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। घटना के लिए जिम्मेदार कोई नहीं बचेगा। कानून न्यवस्था के सवाल पर मोहन मरकाम ने रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि रमन को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उनके शासन काल में पचास हजार से अधिक संगीन अपराध हुए हैं। इसमें हत्या, दुष्कर्म जैसा मामला भी शा्मिल है। मरकाम ने और कुछ क्या कहा…सुने प्रेसवार्ता

कालेज छात्रों ने बनाया वर्षामापी यंत्र...प्रयोग के बाद शिक्षकों ने की तारीफ
READ