VIDEO-धरम लाल कौशिक के कहा-थूक और फूक में मस्त मुख्यमंत्री..उन्हें मोड से फुरसत नहीं ..किसान परेशान.सिम्स में बड़ी सर्जरी की जरूरत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मंथन सभागार में स्मार्ट सिटी कार्ययोजना समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि स्मार्ट सिटी विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुई है। सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि आधारभूत व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करते हुए शहर को साफ और सुन्दर बनाना होगा। पत्रकारों से बताया कि  मुख्यमंत्री केवल चुनावी मोड में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। समाज की बैठकर कर केवल वर्ग भेद पैदा कर रहे हैं।धरमलाल कौशिक ने कहा प्रदेश की कानून समेत पूरी व्यवस्था बरबाद हो चुकी है। सिम्स में बड़ी सर्जरी की जरूरत है। दरअसल सिम्स पूरी तरह से बरबाद हो चुका है। व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। बिना बदलाव के सिम्स सुधरने वाला नहीं है। उन्होने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री के नजदीकी को किसी के इलाज के लिए मारपीट करना पडा .. तो अन्दाजा लगाया जा सकता है कि सिम्स में क्या हो रहा है । सिम्स की कितनी दयनीय है। 

                एक सवाल के जवाब में धरमलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई काम काज कर नहीं रहे हैं। 27 प्रतिशत आरक्षण का लालच दिया। किसान खाद बीज से परेशान ह। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत का इंतजार है। समझने वाली बात है कि मुख्यमंत्री अब भी थूक और फूक में मस्त हैं।

TAGGED:
close