VIDEO-डायल 112 ड्रायवर का अत्याचार.. पीड़ित पत्नी की गुहार..साथ ले गयी महिला पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— लोगों के बीच खुशियां बांटने और सहयोग का दावा करने वाले 112 के ड्रायवर की पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। खैरा लगरा निवासी नेहा तिवारी ने बताया कि उसकी शादी खैरा लगरा निवासी 112 के ड्रायवर विमलेश तिवारी से हुई है। उसके पिता बहुत गरीब है। बावजूद इसके शादी में उन्होने दान दहेज में कोई कमी नहीं की। बावजूद इसके पति विमलेश तिवारी भिखारी होने का उलाहना देते हैं।नेहा तिवारी ने बताया कि वह बहुत परेशान है। उसके दो बच्चे हैं। विमलेश तिवार बिना किसी वजह..छोटी छोटी बातों पर मारना पीटना शुरू कर देता है। भूखा भी रखता है। सीपत और सरकन्डा थाना भी गयी। लेकिन विमलेश तिवारी के खिलाफ कहीं भी शिकायत नहीं सुनी जा रही है।
          नेहात तिवारी के अनुसार पति ने जीना मुश्किल हो गया है। घर में भूखा प्यासा रखा जा रहा है। उसका पति अब कहता है कि तीनों बच्चों को जलाकर मार डालेगा।शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस नेहा तिवारी और उसके दोनो बच्चों को अपने साथ थाना लेकर गयी। महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत को गभीरता से लिया जाएगा।
close