VIDEO: दिखने लगा ED और भाजपा का गठजोड़..बोले मुख्यमंत्री बघेल…मुझे बदनाम करने लिया जा रहा ईडी का सहारा..भाजपा की जमानत होगी जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सीपत में हजारों की भीड़ के साथ मुख्यमंत्री भूपेश भेंट मुलाकात किया। करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का भयंकर गर्मी में भी जनता ने इंतजार किया। मुख्यमंत्री ने भी बारी बारी से दर्जन से अधिक लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम ने हंसी ठिठोली भी किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा ईडी और भाजपा का गठजोड़ उजागर हो गया है। ईडी के भरोसे चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई सवालों का जवाब दिया। 
 
सीपत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद मुुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की उम्मीदें होती है। उम्मीदों को पूरा करना सरकार का काम है। चुनाव नजदीक है। जनघोषणा पत्र भी बनेगा। जनता की मांग को भी शामिल किया जाएगा।
 
 द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भी टैक्स फ्री किया था। जानकारी है कि उन्होने भी टैक्स फ्री का आदेश वापस ले लिया है। सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए आखिर क्यों टैक्स फ्री का आदेश वापस लिया गया।
क्या मोदी और शाह का मैजिक खत्म हो रहा है। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बात को तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी कबूल किया है। उन्होने कहा है कि अब मोदी और शाह का जादू खत्म हो रहा है।क्योंकि उन्ही का बयान है कि अब  बोलडोजर यानि योगी की तरफ जाना पड़ेगा।  मतलब साफ हो गया है कि भाजपा में मोदी शाह का जादू खत्म योगी का चालू।
 
ईडी कार्रवाई के सवाल पर सीएम ने बताया कि मैने पहले ही कहा था कि सरकार को परेशान करने केन्द्र सरकार ईडी का सहारा लेगी। वही हो भी रहा है। मुझे और मेरी सरकार को फंसाने और बदनाम करने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है। अब तो ईडी और भाजपा का गठजोड़ भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि ईडी के भरोसे यदि भाजपा चुनाव लड़ेगी तो जमानत भी नहीं बचा पाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

Share This Article
close