मेरा बिलासपुर

उग्र भाजपाइयों ने बेरिकेट्स तोड़ा…विधायक आवास का किया घेराव..विधायक कार्यालय ने भाजपा नेताओं को पिलाया पानी

शैलेष पाण्डेय का आरोप...आवास वितरण भ्रष्टाचार के आरोप में किसने किया आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलालपुर—भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नेहरू चौक से विधायक आवास तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। चारो तरफ से विधायक आवास को सुरक्षा घेरे में रखने के बाद भी भाजपा नेताओं ने बेखौफ होकर जगह जगह लगाए गए  बेरिकेट्स को ना केवल तोड़ा। बल्कि विधायक आवास के दोनो तरफ खुले गेट के सामने जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से असहाय नजर आयी। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद रायपुर से विधायक शैलेष पाण्डेय के निर्देश पर प्रदर्शन पर पहुंचे भाजपाइयों के लिए नाश्ता पानी का इंतजाम किया गयी। लेकिन भाजपा नेता बिना नाश्ता किए पारी पीकर रवाना हो गए।

 

भाजपा नेताओं ने किया उग्र प्रदर्शन

 

भाजपा नेताओं ने रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी अजीत भोगल की अगुवाई में नेहरू चौक से विधायक आवास तक बैनर पोस्टर लेकर रैली के साथ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि 18 लाख आवास का निर्माण किया जाना था। केन्द्र सरकार ने रूपया भी भेजा लेकिन प्रदेश सरकार ने ना केवल रूपया लौटाया। बल्कि आवास भी बनाने से इंकार कर दिया। 

 

बेरिकेट्स तोड़ा..असहाय पुलिस देखती रही

 

भाजपा के धरना प्रदर्शन की जानकारी के बाद पुलिस ने विधायक आवास की तरफ जाने वाले तीनो रास्तों को बेरिकेट्स कर दिया ।दोनो तरफ बंगले से बाहर खुलने गेट्स के पास जवान तैनात कर मजबूत बेरिकेट्स लगाया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने ना केवनल बेरिकेट्स को तोड़ा। बल्कि दोनो गेट के सामने जमकर नारेबाजी कर जमीन पर बैठकर आक्रोश जाहिर किया।

       भाजपा नेता रामदेव कुमावत,मनीष अग्रवाल, अशोक विधानी, विजय ताम्रकार, भोगल, महर्षि, ऋषभ,रोशन  की अगुवाई में भाजपा के करीब 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदेश मुखिया और विधायक पर गरीबों के साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान माहौल काफी तनाव पूर्ण नजर आए। बेरिकेट्स तोड़ने के दौरान पुलिस असहाय नजर आयी। थानेदार भाजपा नेताओं के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आए।

 

सरकार पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

 

भाजपा नेता रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल और विजय ताम्रकार ने बंगले में मौजूद विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि मोर आवास,मोर मकान के  लिए गरीब परिवार से 75 हजार की जगह सवा तीन लाख रूपए वसूला जा रहा है। फिर भी गरीबों को आवास नहीं दिया जा रहा है। भाजपा ने फैसला किया है कि गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लडेंगे।  

 

विधायक प्रतिनिधिनियों ने भाजपइयों को पिलाया पानी

विधायक बंगले में मौजूद स्टाफ और प्रतिनिधियों ने भाजपा नेताओं ने बताया विधायक रायपुर में है। करीब आधे घंटे बाद भाजपा नेताओं ने विधायक प्रतिनिधि और स्टाफ को शिकायत पत्र दिया। नारेबाजी के बाद भाजपा नेता काफी थके नजर आए। विधायक स्टाफ ने बताया कि सभी के लिए नाश्ता का इंतजाम किया गया है। लेकिन भाजपा नेताओं ने नाश्ता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सभी भाजपाइयों को भरपूर पानी पिलाय़ा। भाजपाइयों ने भी पीने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इस दौरान कई लोगों से यह भी सुनते पाया गया कि इस प्रकार की रैली और ऐसा ही घेराव होना चाहिए।

 

नगर विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

 

नगर विधायक ने फोन पर बताया कि  नगर का प्रतिनिधि होने के कारण पक्ष विपक्ष और जनता सभी के लिए खुले हैं। शायद भाजपा नेताओं को जानकारी नहीं है। योजना के तहत 7760 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बात की जानकारी भाजपाइयों को भी है। दरअसल खोते हुए जनाधार के बीच उनकी बेचैनी समझ रहा हूं। लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सभी को है। लेकिन भाजपा नेता सच्चाई से मुंह फेर सकते हैं। शहर के अलग अलग स्लम बस्ती क्षेत्रों में अब तक 2 हजार से अधिक लोगों को आवास आवंटिक किया जा चुका है। जल्द ही गरीबों के हाथ में साढ़े सात हजार आवास का दस्तावेज मुख्यमंत्री के हाथों वितरित किया जाएगा।

 

दो पार्षदों ने की आत्महत्या,..भाजपा हमे ना सिखाए

शैलेष पाण्डेय ने गंभीर आरोप लगाया कि भाजपा हमें ना ही सिखाए तो बेहतर है। चार साल में हमने गरीबों के लिए जो किया भाजपा सरकार 15 साल में भी नही कर पायी। विधायक ने याद दिलाया कि भाजपा कार्यकाल में बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास वितरण को लेकर भारी भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद जांच पड़ताल की  कार्रवाई से बचने भाजपा के दो पार्षदों ने आत्महत्या कर लिया। अभी भी अपराध दर्ज है। भाजपा के दोनो पार्षदों ने फर्जीवाडा कर हितग्राहियों से लाखों रूपया वसूला है। इतना ही फर्जीवाड़ा के आरोप में अभी भी कई भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद जेल में है। इसलिए भाजपा बताने को मजबूर ना करे कि उनके कार्यकाल में गरीबों के नाम पर मकान वितरण में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। हमने उनके लिए नाश्ता की व्यवस्था किया था। लेकिन उन्होने हमें सिर्फ पानी पिलाने का िमौका दिया।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker