videoः हसदेव अरण्य पर बोले पूर्व सीएम रमन. हम आदिवासियों के साथ.भूपेश बताएं किसके साथ .. कहा..मोदी फार्मूला वाले सीएम नहीं थे..मालूम है राज्यों का दर्द.कहां गयी छत्तीसगढ़िया की भावना

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—केन्द्र की मोदी सरकार को आठ पूरा होने और उलब्धियो का लेखा जोखा पेश करने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। हसदेव अरण्य पर उन्होने कहा हम तो आदिवासियों के साथ हैं..भूपेश बताएं कांग्रेस पार्टी किसके साथ है। बातचीत के दौरान रमन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वह ढाई साल फार्मूला वाले सीएम नहीं थे।  इसलिए उन्हें राज्यों का दर्द पता है।
आठ साल में चहुंमुखी विकास
                  केन्द्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने केन्द्र सरकार की उलब्धियों को सबके साथ साझा किया। पूर्व सीएम ने बताया कि पिछले आठ साल में देश का चहुमुंखी विकास हुआ है। जीडीपी बड़ी..प्रति व्यक्ति आय में भी मुनाफा हुआ है। साक्षरता दर भी बढ़ी है। देश में सड़कों का जाल बिछा है। विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। दुनिया में देश आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापिता हुआ है।
राज्य को केन्द्र से सौगात
            पूर्व सीएम ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हुआ है। कई योजनाएं आज प्रदेश में सफलता के साथ संचालित हो रही है।  पिछले महीने सड़क मंत्री नितीन गड़करी ने दस हजार करोड़ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होने एलान भी किया है कि आने वाले समय में एक लाख करोड़ रूपए सड़क निर्माण में खर्च किया जाएगा। राज्य में सड़को का जाल बिछाया जाएगा।
कहां गयी छत्तीसगढ़िया की भावना
                 पूर्व सीएम ने पत्रकार वार्ता के दौरान भूपेश और प्रदेश कांग्रेस सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि पिछले तीन साल में सरकार के कामकाज को लेकर प्रदेश कीजनता ठगा महसूस कर रही है। छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले सीएम की करनी कथनी में फर्क है। पांच में चार राज्यसभा सदस्य छत्तीसगढ़िया नहीं है। पहले मोहसिना,फिर केटी तुलसी,और अब दिल्ली से राजीव शुक्ला और पटना बिहार से रंजीता छत्तीसगढ से राज्यसभा सभा सदस्य बनी है। 
मुझे तो कोई नहीं मिला
                    रमन सिंह ने बताया कि नरवा गरवा घुरवा बारी की बात करने वाला सीएम पिछले तीन साल में कितनों को रोजगार दिए हैं। उन्हे बताना चाहिए। विधानसभा में भी सवाल किया था।मैं घूम घूमकर पता लगा रहा हूं कि पिछले तीन साल में कितने पटवारी,बाबू, चपरासी बने हैं। कोई तो बताएं..कहीं कुछ जानकारी मिली है। हां गौठान में काम करने वालों को रोजगार में गिन रहे हैं..तो कुछ नहीं कहना है।
गौठान के नाम पर भंयकर घोटाला
                 रमन सिंह ने कहा गौठान के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। टेडसारा स्थित गौठान गया था. लोगों ने बताया कि यहां गाय नहीं है। हां गोबार गौठान से लेकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करते हैं। अब तक दीवार पर छपे गाय के नाम पर लाखों रूपयों का घोटला  हो चुका है।
भूपेश बताएं..कांग्रेस पार्टी किसके साथ
               सवाल जवाब के दौरान रमन सिंह हसदेव अरण्य और जंगल काटे जाने के सवाल पर कहा कि इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए। उन्होने चुनाव के समय कहा था कि हम आदिवासियों के साथ है। जंगल नहीं कटने देंगे। आगे होकर आदिवासियों के हित में लड़ेंगे। राहुल गांधी ने भी वादा किया था। लेकिन सरकार बनते ही सोनिया गांधी अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के बीच क्या हुआ। जंगल काटे जा रहे हैं। लेकिन हम आदिवासियों के साथ है..भूपेश बताएं कांग्रेस किसके साथ खड़ी है।
जीएसटी पर अनर्गल अलाप
              ट्रेन बन्द होने और स्टापेज खत्म होने के सवाल पर पूर्व सीएम ने सवाल को आहिस्ता से टाल दिया। महंगाई के सवाल पर कहा कि केन्द्र सरकार ने बडा कदम उठाया है। पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आयी है। उन्होने कहा कि जीएसटी सर्वशक्तिमान संस्था है। उसमें राज्य में शामिल है। जीएसटी भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार अनर्गल अलाप कर रही है।
close