VIDEOः हर्षिता का कांग्रेस सरकार पर आरोप..2 साल में प्रदेश बना अपराधगढ़ ..बलात्कारी नेताओं के पीछे घूम रही पुलिस..रायपुर में करेंगे जंगी प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस  सरकार की लोकप्रियता मात्र दो साल में ही अलोकप्रियता में बदल गयी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर उतर गयी है। पुलिस दबाव में काम करने को मजबूर है। प्रदेश के किसी कोने में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार और दुर्व्यवहार का मामला पढ़ने सुनसे को मिल जाता है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 20 फरवरी को को रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मार्च में विधानसभा का घेराव भी होगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       भाजपा कार्यालय में प्रदेश की पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय. वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूजा विधानी और जिला भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नव नियुक्त अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने संयुक्त प्रेस वार्ता किया। इस दौरान हर्षिता पाण्डेय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

             हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो साल में प्रदेश कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में में महिलाओं के साथ भयंकर अत्याचार हुआ है। यही कारण है कि हमें प्रेसवार्ता करने की जरूरत महसूस हुई है। यद्यपि महिलाओं के साथ पहले भी अत्याचार का मामला सामने आते रहे हैं। लेकिन कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होने की वजह से आरोपियों को सजा मिली है। लेकिन पिछले दो साल में महिलाओं पर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पुलिस के हाथ प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बांध दिए हैं। जिसके चलते महिलाओं पर अत्याचार का मामला काफी बढ़ गया है। देखने में आया है कि महिलाओं पर अत्याचार में कांग्रेस नेता शामिल है।

             हर्षिता ने बताया कि एनसीआर रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ में महिला अपराध में तेजी से बृद्धि हुई है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा नेत्री हर्र्षिता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो 2 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है अब सब्र का बांध टूट गया है ।दलितों का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं के साथ अपराध की स्थिति भयावह है। सरकार के मंत्री अपनी सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की घटनाओं को छोटी घटनाएं बताने से बाज नहीं आ रही हैं।

                      हर्षिता ने बताया कि महिलाओं के साथ अपराध की स्थिति की भयावहता को इस बात से समझा जा सकता है कि प्रदेश में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। जशपुर में  पहाड़ी कोरबा बच्ची के साथ अनाचार किया गया। सरगुजा में एक आदिवासी बहन को 6 बार बेचा गया। सातवीं बार बेचे जाने पर अत्याचार से बचने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। हर्षिता ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता है। यही कारण है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब है।

             युवा भाजपा नेत्री नरे बताया कि रायपुर दुर्ग भिलाई सरगुजा बस्तर राजनांदगांव सभी जगह महिलाओं की तस्करी की बात सामने आ गयी है। एनसीआर के अनुसार छत्तीसगढ में जनवरी 2019 से जनवरी 2020 के बीच अनाचार के 5350 घटनाएं सामने आयी है। यह घटनाएं है जिनका रिपोर्ट लिखा गया है। इससे कई गुना अपराध तो थाने तक पहुंचे ही नहीं है। इस तरह छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है। 

                  हर्षिता ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने 18 फरवरी को राजधानी में धरना प्रदर्शन का फैसला किया है। गूंगी बहरी सरकार की धनरा प्रदर्शन के माध्यम से आंख और कान खोलने का भरसक प्रयास किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री लता उसेंडी समेत भाजपा के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। मार्च महीने में महिला मोर्चा ने विधानसभा घेराव का फैसला किया है। साथ ही प्रदेश सरकार को नींद से जगाया जाएगा। 

                    इस दौरान हर्षिता पाण्डेय प्रेट्रोलियम की कीमतों की बृद्धि के सवालों को टाल दिया।

close