VIDEO- कैसे पकड़ाए पेट्रोल पम्प के रूपया चोर ..मैनेजर का किसने दिया साथ..पुलिस खुलासा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने 19 जुलाई को पचपेढ़ी थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प लूटपाट काण्ड का खुलासा किया है। एडिश्नल एसपी रोहित  झा ने बिलासागुड़ी में खुलासा किया कि चोरी की घटना  को रणनीति बनाकर अंजाम दिया गया है। इसमें लीलागर पेट्रोल पम्प लोहर्सी का मैनेजर के अलावा दो नाबालिग भी  शामिल है।              

Join Our WhatsApp Group Join Now

         बिलासागुड़ी में एडिश्नल एसपी रोहित झा ने 19 जुलाई को पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के लोहर्सी स्थित लीलागर पेट्रोल पम्प में रूपयों की चोरी किए जाने का खुलासा किया। रोहित झा ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी मैनेजर के अलावा दो नाबालिग भी शामिल हैं।

                 रोहित झा ने बताया कि मामले में सरकन्डा रामाग्रीन सिटी निवासी अमित तिवारी ने थाना उपस्थित होकर पेट्रोल पम्प में लूटपाट की शिकायत की थी।अमित तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पम्प से अज्ञात आरोपियों ने बिक्री का चार लाख रूपयों की चोरी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को लीलागर पेट्रोल पम्प भेजा गया।

               रोहित झा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मुखबीर को भी जगह जगह लगाया गया। आस-पास के गांव जैसे चिल्हाटी, रिस्दा, और जोंधरा में लगे हुए सीसीटीवी को भी खंगाला गया। डाग स्कावयड का भी सहयोग लिया गया।

                   जांच पड़ताल के दौरान 21 जुलाई को मुखबीर से जानकारी मिली कि पेट्रोल पम्प मैनेजर अभिषेक शर्मा, नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। खबर के बाद पचपेढ़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने मैनेजर को पकड़कर पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद मैनेजर ने चार लाख रूपयों की चोरी के जुर्म को कबूल किया।  पुलिस ने दोनों नाबालिगों समेत मैनेजर अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया।

             रोहित झा ने बताया कि आरोपियों ने आरोपियों के पास से 2 लाख 83 हजार 500 रूपए जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि बाकी रूपए उन्होेने खर्च कर दिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380,34 का अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया है।

close