VIDEO-प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पर्याप्त सबूत..हमेशा विवादों में रही..अमर से हमें क्या मतलब..सहकारी बैंक मामले की होगी जांच..एसपी से लेंगे जानकारी

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर...प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा से राजधानी प्रवास के दौरान कुछ समय के लिए बिलासपुर रुके। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान प्रदेश में नौकारशाहों की सरकार आरोप को निराधार बताया। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की अगुवाई में ..किसानों और ढाई करोड़ जनता की सरकार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
आरोप साबित करूँगा
 
                     पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल के आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि मैंने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ सही आरोप लगाया है। आरोप को साबित करने को तैयार हूं। मा्मले की जानकारी आलाधिकारियों समेत प्रदेश के मुखिया को भी दिया है।
 
                प्रदेश के राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरबा कलेक्टर अपने सर्विस के शुरुआत से ही विवादों में रही है। बिलासपुर में रहने के दौरान भी उनसे जुड़े भ्रष्टाचार के कई विवाद रहे हैं। हमने प्रदेश के सभी आला अधिकारियों के अलावा छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और प्रमुख सचिव को भी कोरबा कलेक्टर की गतिविधियों के बारे में बताया है। 
 
हर बार आईएएस को निशाना
 
       हर बार कोरबा कलेक्टर को ही आप निशाना बनाते है इसकी वजह तो होगी। इस कलेक्टर को भी लूप लाइन भेजना चाहते हैं। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुझे लूप लाइन से कोई मतलब नहीं है । कोरबा कलेक्टर ने भ्रष्टाचार किया है। मामले में जांच हो और जो भी गलतियां की है उसकी सच्चाई भी सामने आए।
 
              कोरबा कलेक्टर जब से नॉकरी में आयी है भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। मैं उससे कभी नही मिला। ना ही कभी बात ही किया है।  ना ही उसे कोई पसंद ही करता है। शुरुआत में उसने तेजी से कार्रवाई कर पत्र पत्रिकाओं में अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की खबरों को छपवाया। जब काम बन गया तो लगाए गए सभी आरोप ठीक हो गए। यह कैसे संभव है। बिलासपुर में भी वह रही हैं। यहां भी रिकार्ड ठीक नही रहा है।
 
अमर से क्या मतलब
 
       लेकिन रानू साहू की अमर अग्रवाल से कभी भी शिकायत नही रही। जयसिंह ने कहा अमर की अपनी स्टाइल है और हमारी काम की स्टाइल अलग है। अमर से हमें क्या मतलब। हमने जो आरोप लगाया है उसके बारे में जानता हूं। भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने भी चिठ्ठी लिखकर आरोप लगया है। बाद में पलट गए। प्रदेश में नौकरशाहों की सरकार दिए गए बृजमोहन के आरोप में दम नहीं है। सरकार कांग्रेस की है। नौकरशाह सरकार का काम करते हैं। 
 
जानकारी हुई ,,जांच का आदेश
 
       एक अन्य सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने बताया कि पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से जानकारी मिली है कि जिला सहकारी बैंक में एटीएम कांड हुआ है। जांच भी हुई है लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं गया है ।जानकारी यह भी मिली है कि बैंक ने एफआईआर भी दर्ज नहीं करवाया है ।उन्होंने मौके पर ही एसडीएम पुलक भट्टाचार्य को को निर्देश दिया कि मामले का पता लगाएं कि माजरा क्या है। 
 
       जय सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और जांच को लेकर कलेक्टर और पुलिस कप्तान से बातचीत करेंगे । आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे । दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा । 
 
महंत चाहेंगे तो सब संभव
 
        विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राज सभा जाने की इछ्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चरणदास महंत प्रदेश के सीनियर नेता है। समय-समय पर उन्होंने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला है ।वह चाहेंगे तो राज्यसभा जाने से कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस में सभी फैसला हाईकमान से होता है। यदि   चरणदास महंत चाहेंगे तो जरूर टिकट मिलेगी।
 
लंबित प्रकरण का निराकरण
 
     बिलासपुर जिले में लंबित राजस्व प्रकरण को लेकर  विभागीय मंत्री ने कहा कि बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। बिलासपुर में भी  लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया गया है।  विभागीय अधिकारियों ने कैंप लगाया लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया है। इसके लिए विशेष प्रयास भी किया है। मंत्री न कहा कि लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य होना संभव  नहीं है।  बावजूद इसके विभाग ने तेजी से काम कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
close