VIDEOःमंत्री लखमा के कार्यक्रम में महिला समूह का हंगामा..महिलाओं ने कहा..खाना तो दूर..1 गिलास पानी भी नहीं पूछा..देखें विडियो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-कोनी स्थित ठाकुर बैरिस्टर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला और उद्यो समागम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने संबोधित किया। इसके अलावा संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, उद्योगपति हरीश केड़िया ने संबोधित किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     इसके अलावा मंच पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, उद्योगपति बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय समेत अन्य अतिथि विशेष  रूप से मौजूद थे।

           कार्यक्रम में अतिथियों के भाषणवाजी के दौरान सभागार में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे लाकर आडिटोरियम में बैठाया गया है। अब तीन बज रहे हैं। इस दौरान उद्योगपतियों के बीच चाय काफी पानी का वितरण कई बार किया गया गया। लेकिन जिन अधिकारियों ने हमें तखतपुर कोटा से यहां लाया है उसने एक गिलास पानी भी नहीं पिया है। 

                नाराज महिलाओं ने बताया कि हम सभी महिला स्वसहायता समूह के सदस्य हैं। घंटों बीत जाने के बाद भी खाना तो दूर एक गिलास पानी भी नहीं पूछा है। हम सुबह से भूखे प्यासे हैं। जब भूख प्यास बर्दास्त नहीं हुआ तो कार्यक्रम छोड़कर जा रहे हैं।

            इसी बीच बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और रश्मि सिंह ने मोर्चा संभाला । शैलेष ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन उद्योग के साथ ही महिला जगत के लिए भी है। सबको धैर्य से सुनना चाहिए। इसी तरह रश्मि सिंह ने अपने भाषण से महिलाओं गुस्सा शांत किया है।

TAGGED:
close