VIDEO-थाली पीटकर महंगाई डांस..कांग्रेसियों ने की पीएम के खिलाफ नारेबाजी..दिग्गजों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ क्या कहा..

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—कांग्रेसियों ने आज महंगाई और पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ पेट्रोल पम्प के सामने थाली पीटकर धरना प्रदर्शन किया। महंगाई डायन के गाने पर ठुमका लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि साल 2014 में भाजपा नेता डीजल पेट्रोल की कीमतों में मालूली बृद्धि पर हाय तौबा करने लगते थे। आज सभी नेता मुंह में दाही जमाकर बैठे हैं। महंगाई के खिलाफ 14 जुलाई को सायकल रैली करेंगे।प्रमोद नायक शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज कोरोना काल में बेतहासा मूल्य वृद्धि सेआम जन जीवन त्राहि त्राहि कर रहा है। जनता का महंगाई के बीच जीना मुश्किल हो गया है। हमने थाली पीटकर जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया है। 14 जुलाई को तिफरा पुल से विभिन्न मार्गो से होकर सायकल रैली निकाली जाएगी। रैली का समापन रिवर व्यू में होगा।
 
         पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि डीजल पेट्रोल में मूल्य वृद्धि का असर व्यापक होता है। ट्रांसपोर्टिंग से लेकर खेती किसानी का काम महंगा हो जाता है। मोदी सरकार झूठी और दगाबाज है। भाजपा नेता दावा करते थे कि पेट्रोल डीजल का दाम आधा हो जाएगा।आज दोनों के दाम शतक पार कर दिए हैं।धरना प्रदर्शन के दौरान अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक,राजेन्द्र शुक्ला, शेख नजरूद्दीन, महेश दुबे, सिद्धांशु मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, देवेन्द्र सिंह बाटू समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।
close