VIDEO-प्रभारी मंत्री ने किया झण्डारोहण..कहा ..पूर्ववर्ती सरकार ने विकास पर नहीं दिया ध्यान..बताया-बिलासपुर को मिला दो तहसील का तोहफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश सरकार के कैबिनेट और बिलासपुर जिला प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने पुलिस मैदान में झण्डारोहण किया। प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने नगर,जिला समेत प्रदेश वासियों को आजाकी 75 वीं वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बाद शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उडाया। शहीदों के परिजन और स्वंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का सम्मान किया। साथ ही सभी लोगों को आजादी की बधाई भी दी है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ठीक नौ बजे पुलिस मैदान में आयोजित आजादी की 75 वर्षगांठ का झण्डारोहण किया। प्रभारी मंत्री  ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। सरकार की पिछले ढाई साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। आदिवासी विकास से लेकर जन चिकित्सा समेत योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। 

                  संदेश वाचन में प्रभारी मंत्री ने बताया कि सुशासन और विकास ही सरकार का लक्ष्य है। समग्र विकास की कल्पना के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना भी साधा। जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सम्यक विकास को लेकर पिछली सरकारों ने सरकार के साथ न्याय नहीं किया है। ना तो आदिवासियों के विकास पर ध्यान दिया गया। ना ही मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीरता से प्रयास किया गया।

                प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में लोगों ने मिलजुलकर प्रयास किया। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना को हार मिली। बेरोजगारी पर उन्होने कहा कि बेरोजगारी स्तर 22 से तीन प्रतिशत तक पहुंच गया है। लगातार भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक कसावट और विकास को ध्यान में रखकर 4 नए जिला और 25 तहसील का गठन किया गया। इससे विकास की गति को बल मिलेगा। 

                           पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में बोदरी और सीपत दो तहसील का एलान किया गया है। अब लोगों को काम काज को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होने नगर वासियों को मुख्यमंत्री की तरफ से शुभकामनाएं दी।

             कार्यक्रम में पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पाण्डेय, मेयर रामशरण यादव, जिला पंचायत सभापति अरूण चौहान, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा,निगम कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी , जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

TAGGED: ,
close