मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा..बताएं अटल ने जनता के सामने कौन सा चारा डाला?..किसानों से लिया जा रहा मोदी टैक्स.मंहगाई के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— राज्यस्तरीय किसान समृद्धि मेला का उद्घाटन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। इसके पहले मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि हम लोग चाहते हैं कि बिलासपुर सभांग भी कृषि के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करे। यहां अच्छी मिट्टी, भरपूत पानी और मेहनत कश किसान है। मेला में किसानों को आधुनिक तकनिकी और उत्तम उत्पाद लेने की जानकारी दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         सवाल जवाब के दौरान जल संसासन मंत्री ने कहा कि महंगाई के लिए सीधे तौर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार है। किसानों से प्रति एकड मोदी टैक्स लिया जा रहा है। भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रासायनिक खाद की भारी कमी है। बावजूद इसके हम कम्पोस्ट खाद की पैदावार कर किसानों को उत्साहित कर रहे हैं। चौबे ने बताया कि गौठान योजना को समझने के लिए देश के कई राज्यों से नेता और अधिकारी छत्तीसगढ पहुंच रहे हैं। जाहिर सी बात है कि भूपेश सरकार की नरवा गरवा घुरवा बारी योजना पूरी तरह से सफल है। 

        रविन्द्र चौबे ने बताया कि आज पेट्रोल डीजल का दाम 110 रूपये के पार है। साल 2014 में मोदी ने वादा किया था कि दाम घटेंगे। लेकिन ऐसा हुआ कुछ नहीं..आज ना केवल किसान बल्कि आम जनता महंगाई से परेशान है।

                 सवाल जवाब के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई करेंगे। हम खैरागढ़ के साथ चौथा उप चुनाव जीतने जा रहे हैं। जीत के तत्काल बाद खैरागढ को जिला घोषित करेंगे।

            चुनाव के समय ही खैरागढ़ को जिला बनाने की याद आयी…। क्या चुनाव जीतने के लिए जनता के सामने चारा डाला गया है। रविद्र चौबे ने उल्टा सवाल दाग दिया कि बताएं छत्तीसगढ राज्य बनाने के पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता से 11 सांसद देने के लिए जो कहा..फिर वह क्या था। 

close