VIDEO-सांसद साव का छत्तीसगढ़ी गोंठ..सीएम पर लगाया गंभीर आरोप..कहा-कांग्रेस सरकार को देना होगा गाड़ा-गाड़ा, सूपा-सूपा वोट का हिसाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- किसानों के समर्थन में आज जिला भाजपा किसान मोर्चा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद अरूण साव ठेठ छत्तीसगढ़ी में भाषण दिया। सीएम भूपेश बघेल पर गिन गिन कर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाय। धरना प्रदर्शन में डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाषण दिया। सभी ने कांग्रेस सरकार को किसान विरोधि बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  खाद बीज वितरण में अनियमितितता और किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किसान मोर्चा के साथ नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। सभी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ अन्याय के अलावा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया।

           सांसद अरूण साव ने ठेठ छत्तीसगढ़ी में कहा..गाड़ा, गाड़ा..झौवा–छौवा. सूपा सूपा झौवा वोट किसानों ने कांग्रेस सरकार दो दिया। लेकिन भूपेश ने भारी बहुमत के बाद भी किसानों और प्रदेश वासियों के वोट का सम्मान नहीं किया।

         साव ने कहा…भारत सरकार खाद आपूर्ति में कहीं कमी नहीं कर रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार निजी व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने सोसायटियों को खाद आपूर्ति नहीं कर रही है। कांग्रेस सरकार में किसान परेशान और भ्रष्टाचारी खुश हैं। अरूण साव ने नरवा, गरवा घुरवा बारी योजना को भी आड़े हाथ लिया। साव ने कहा कि योजना में जमकर घोटाला हो रहा है। 

               मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि हमारी पन्द्रह साल की सरकार में किसानों को कभी भी खाद बीज के लिए नहीं भटकना पड़ा है। ढाई साल में ही किसान कांग्रेस सरकार से थक गयी है। किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है। अमानक बीज का वितरम किया जा रहा है। किसान पूरी तरह से प्रदेश सरकार से बदला लेने को तैयार बैठा है।

                  इस दौरान किसान नेता घनश्याम कौशिक,भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी किसानों की पीड़ा को सामने रखा। साथ ही समस्या दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन का भी एलान किया।

close