नन्दकुमार की अब पूरी होगी मनोकामना….बोले धरमलाल कौशिक..सुप्रीम कोर्ट से लगी आरक्षण पर मुहर..अब नहीं चलेगा बहाना

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर—सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण मामले में अब भाजपा सरकार के फैसले पर मुहर लगा दिया है। सरकार के सामने अब कोई बहाना भी नहीं है। जल्द से जल्द सरकारी भर्ती अभियान चलाए। प्रदेश के बेरोजगारों की सरकारी नौकरी में भर्ती करे। यह बातें भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने कही। कौशिक ने बताया कि सरकार के नाक के नीच रेत माफिया सक्रिय हैं। हमारे पास बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश का आंकडा है। बावजूद इसके सरकार लगाम लगाने में नाकामयाब है। सवाल जवाब के दौरान धरम लाल ने बताया कि नन्दकुमार जिस मनोकामना के साथ कांग्रेस में गए हैं। वह पूरी हो। हमारी पार्टी ने उनके सम्मान में कोई कमी नहीं किया है। उम्मीद है कि नन्दकुमार साय की मनोकामना कांग्रेस में जरूर पूरी होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आरक्षण मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सवाल जवाब के दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा के आरक्षण प्रारूप पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दिया है। धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एससी एसटी को पहले 27 प्रतिशत और फिर 32 प्रतिशत जाति विशेष पर आरक्षण पर रोक लगाने याचिका दायर करवाय। याचिका दायर करने वालों को आयोग का अध्यक्ष और कबीर शोध पीठ का प्रमुख बनाया। दरअसल सरकार एससी एसटी को बढ़े हुए आरक्षण का फायदा देना ही नहीं चाहती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सरकार के सामने अब कोई बहाना नहीं है। जल्द से जल्द बेरोजगार युवाओं की भर्ती करे। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

केन्द्रीय बजटः अटल ने कहा..नहीं आया मोदी का चमत्कारी फार्मूला..नायक ने बताया.बाजार निराश.बोले अभय कर्मचारी किसान महिलाएं निराश
READ

76 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के सवाल पर धरम ने कहा कि हमने विधानसभा में 76 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया है। लेकिन सरकार ही वंचितों को आरक्षण का फायदा नहीं देना चाहती है। अभी तक सरकार की तऱफ से क्वान्टीफाइबल डाटा ही नहीं दिया गया है। बार बार मांगे जाने के बाद भी सरकार ने ना तो डाटा राज्यपाल को दिया है और ना ही आयोग के सामने ही पेश किया है। सही बात तो यह है कि सरकार आरक्षण देना ही नहीं चाहती है। उन्हें विधानसभा को डाटा देना चाहिए । ताकि ज्यादा से ज्यादा वंचितों को आरक्षण का फायदा मिले।

नन्दकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर धरम ने बताया कि भाजपा ने नन्दकुमार साय को बहुत कुछ दिया है। उन्हें पार्टी के बड़े बड़े पद से लेकर विधायक, नेता प्रतिपक्ष, राष्ट्रीय आयोग का अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और पांच बार सांसद बनाया। बावजूद इसके उन्होने पार्टी छोडकर कांग्रेस में प्रवेश किया। उनके लेटर हेड को देखें..और फिर बताएं उन्हें क्या नहीं मिला। 

धरम लाल ने कहा कि उम्मीद है कि नन्दकुमार साय जिस मनोकामना से कांग्रेस में गए हैं..वह शायद अब पूरी हो जाए। धरम ने इसके बाद सीधे सीधे कहा कि नन्दकुमार साय अब कांग्रेस में हैं। उनकी मुखयमंत्री बनने की कामना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा करेंगे।

नन्दकुमार की तरह कोई भाजपा ना छोड़े इसके लिए कोई प्रयास किया जा रहा है क्या। धरम लाल ने बताया कि जो भाजपा की रीति नीति से परिचित हैं…ऐसे कार्यकर्ता पार्टी नहीं छोड़ेंगे। जिन्हें जाना था वह चले गए।

रेत माफिया के सवाल पर धरमलाल कौशिक ने बताया कि आरंग के चिखती दबेली में प्रतिदिन पचास लाख रूपयों का अवैध रेत उत्खनन अधिकारियों के संरक्षण में किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश स्तर पर सरकार को प्रति महीने कितना राजस्व का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि रेत माफियों पर कार्रवाई होगी। लेकिन अधिकारी ट्रैक्टर पकड़कर दिखावे की कार्रवाई कर फुरसत हो जाते हैं। धरम ने कहा उनके पास प्रदेश स्तर पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन की सारी जानकारी है। यहां तक कि बिलासपुर में भी रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करूंगा।

कई वार्डों में भाजपा की नुक्कड़ सभा...आदित्य का जनसंपर्क...कहा...चौथी बार बनेगी सरकार..हुआ चहुंमुखी विकास
READ